Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » वेदांता प्लांट हादसे के लिए कांग्रेस ने बनाई जांच समिति:पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में जांच करेगी कमिटी
Breaking News

वेदांता प्लांट हादसे के लिए कांग्रेस ने बनाई जांच समिति:पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में जांच करेगी कमिटी

By adminApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 14 at 103335 pm 1776223952
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 14 at 103335 pm 1776223952
सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट हादसे को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने जांच समिति का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर 9 सदस्यीय टीम बनाई गई है, जो पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। समिति का संयोजक पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री नंदकुमार वर्मा समेत कई विधायक और संगठन के पदाधिकारी सदस्य बनाए गए हैं। ये हैं समिति के सदस्य समिति में विधायक रामकुमार यादव (चंद्रपुर), अटल श्रीवास्तव (कोटा), बावनलाल साहू (बेमेतरा), राघवेंद्र सिंह (अकलतरा), व्यास कश्यप (जांजगीर-चांपा), शेषराज हरबंश (पामगढ़) और जिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हैं। ग्राउंड पर जाकर करेगी जांच कांग्रेस ने समिति को निर्देश दिए हैं कि वह मौके पर जाकर पीड़ितों, परिजनों और स्थानीय लोगों से मुलाकात करे। साथ ही प्लांट प्रबंधन से चर्चा कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाए। समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की रणनीति तय होगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी उठाए सवाल पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि मृतकों के परिजनों को पर्याप्त सहायता राशि दी जानी चाहिए और हादसे के कारणों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि लगातार इस तरह के हादसे हो रहे हैं, क्या यह प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है? सिंहदेव ने कहा कि प्लांट में एंबुलेंस तक नहीं थी, ऐसे में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। हादसे में अब तक 12 मजदूरों की मौत मंगलवार दोपहर हुए बॉयलर ब्लास्ट में अब तक 12 मजदूरों की मौत हो चुकी है। कई मजदूर गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनका इलाज रायगढ़, बिलासपुर और अन्य अस्पतालों में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों ने प्लांट के बाहर हंगामा किया और प्रबंधन पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग की। कुछ मजदूरों के लापता होने की भी जानकारी सामने आई है। मुआवजे का ऐलान, जांच जारी घटना के बाद कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की गई है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

June 26, 2026

छत्तीसगढ़ आएंगे राज्यसभा सांसद प्रवीण चक्रवर्ती:कांग्रेस नेता सीए ने दिया न्योता, चेन्नई में हुई मुलाकात में अर्थव्यवस्था और निवेश पर हुई बातचीत

June 26, 2026

Chhattisgarh Dinbhar Top News | Girl Murder, Triple Talaq, Fire Safety, VIDEO

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076088
Views Today : 615
Views Last 7 days : 3421
Views Last 30 days : 11253
Total views : 106058
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.