Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सस्पेंड-शिक्षक ने फर्जी-लेटरहेड से खुद की बहाली आदेश जारी किया:शब्दावली संदिग्ध लगने पर मामले का खुलासा, दुर्ग में अधिकारी बोले- केस दर्ज किया जाएगा
Breaking News

सस्पेंड-शिक्षक ने फर्जी-लेटरहेड से खुद की बहाली आदेश जारी किया:शब्दावली संदिग्ध लगने पर मामले का खुलासा, दुर्ग में अधिकारी बोले- केस दर्ज किया जाएगा

By adminApril 15, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776248867 aa2f6770 2147 4218 934b f3201258f698 1776244488854
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



aa2f6770 2147 4218 934b f3201258f698 1776244488854
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में निलंबित शिक्षक ने ई-मेल के जरिए खुद की बहाली का आदेश जारी कर दिया। आरोपी ने सामान्य प्रशासन विभाग के फर्जी लेटरहेड का इस्तेमाल कर आदेश तैयार किया और उच्च अधिकारियों को भेज दिया। आदेश की भाषा और शब्दावली संदिग्ध लगने पर मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में संभागीय शिक्षा कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि अगर यह ई-मेल फर्जी साबित होता है तो शिक्षक के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा मामला पुलिस को सौंप दिया जाएगा। संभागीय शिक्षा कार्यालय का कहना है यह आपराधिक मामला है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे। जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक निलंबित शिक्षक का नाम शेषनारायण साहू है, जो प्राइमरी स्कूल खुर्सीडीह में पदस्थ था। दो-तीन महीने पहले शेषनारायण के खिलाफ हेडमास्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत भेजी थी, जिसमें बताया गया था कि शेषनारायण समय पर स्कूल नहीं आता। इसके अलावा वह शालेय कार्यों में सहयोग नहीं करते थे और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन करते थे। स्कूल की एक्टिविटी में हेल्प नहीं करता और सीनियर अफसरों के आदेश का उल्लंघन करता है। शेषनारायण पर शिकायत करने की धमकी देने और ग्रामीणों को भड़काने का भी आरोप था। जांच में आरोपी पाए गए सही इन आरोपों की जांच कराई गई, जिसमें उसकी पुष्टि हुई। जांच अधिकारी की रिपोर्ट में शिक्षक की अनियमित उपस्थिति और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार की पुष्टि हुई। इसके कारण बच्चों की पढ़ाई और शालेय गतिविधियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में भी उनके आचरण को लेकर असंतोष था। शिक्षक को किया गया सस्पेंड जांच में पाया गया कि शिक्षक का यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। इन सभी तथ्यों के आधार पर संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग ने 21 जनवरी 2026 को शिक्षक शेषनारायण साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, छुरिया (जिला राजनांदगांव) निर्धारित किया गया था। अचानक सामने आया बहाली आदेश मामले में नया मोड़ तब आया, जब 7 अप्रैल 2026 को ईमेल के जरिए शिक्षक की बहाली का आदेश सामने आया। आदेश में दावा किया गया कि विभागीय जांच के बाद निलंबन समाप्त कर दिया गया है। शिक्षक को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुपेला में दोबारा पदस्थ किया गया है। आदेश पूरी तरह आधिकारिक नजर आ रहा था, जिससे कुछ समय के लिए विभाग में भ्रम की स्थिति बन गई। ईमेल की भाषा ने बढ़ाया संदेह संभागीय संयुक्त संचालक आरएल ठाकुर ने बताया कि ईमेल मिलते ही उसकी भाषा पर संदेह हुआ। कुछ शब्द ऐसे थे, जो सामान्य शासकीय आदेशों में इस्तेमाल नहीं होते। इसी आधार पर संबंधित कार्यालय से संपर्क कर आदेश की पुष्टि की प्रक्रिया शुरू की गई। जांच में शिक्षक पर गहराया शक प्रारंभिक जांच में पता चला कि ई-मेल शिक्षक के निजी आईडी से भेजा गया था। इससे शक और गहरा गया कि बहाली आदेश फर्जी हो सकता है और इसे खुद शिक्षक ने तैयार किया हो। अगर यह बात सही साबित होती है, तो मामला गंभीर अपराध की श्रेणी में आएगा। फर्जी साबित हुआ तो दर्ज होगी FIR संभागीय शिक्षा कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि ई-मेल फर्जी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। इसके बाद पूरा प्रकरण पुलिस को सौंपा जाएगा। आगे की कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी के जरिए की जाएगी। नियमों के विपरीत बताया गया आदेश अधिकारियों ने साफ किया कि किसी शिक्षक की बहाली सीधे सामान्य प्रशासन विभाग या किसी अन्य विभाग से जारी नहीं होती। ऐसे आदेश तय प्रक्रिया और सक्षम प्राधिकरण के माध्यम से ही जारी किए जाते हैं। इस आधार पर ईमेल से आया आदेश नियमों के विपरीत माना जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, एलटीटी से सांतरागाछी के बीच बिलासपुर-दुर्ग-रायपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

April 18, 2026

भीषण गर्मी में राहत… बिलासपुर में दोपहर 12 से 4 बजे तक बंद रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल, SSP ने जारी किए निर्देश

April 18, 2026

छत्तीसगढ़ में जानलेवा गर्मी का कहर, रायपुर-बिलासपुर में तापमान 43 डिग्री पार; लू और बिजली कटौती से हालात बेकाबू

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067681
Views Today : 17
Views Last 7 days : 922
Views Last 30 days : 3958
Total views : 88609
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.