भास्कर न्यूज|बालोद मंगलवार को सहकारी बैंक ओटेबंद शाखा में आग लगने से कम्प्यूटर सिस्टम, कैश काउंटर और इन्वर्टर की बैटरियां जलकर खाक हो गईं। महत्वपूर्ण दस्तावेज और बैंक में रखे पैसे सुरक्षित है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैंक के पास लगे ट्रांसफार्मर में एक बंदर के करंट की चपेट में आने से शार्ट सर्किट के बाद आग लगी। आगजनी में 3 कंप्यूटर, 3 सीपीयू, फोटोकॉपी प्रिंटर, पासबुक प्रिंटर, बैंक काउंटर, सीसीटीवी कैमरा और वायरिंग जलकर खाक हो गई है। बैंक में लेन-देन संबंधित कार्य 4 दिन तक बंद रहेगा। किसान और ग्राहक नजदीकी शाखा अंडा, गुंडरदेही में जरुरी काम करवा सकेंगे। घटना के बाद गुंडरदेही थाने से पुलिस टीम पहुंची थी।
<
