![]()
राजधानी रायपुर में मोबाइल को लेकर विवाद के बाद मां-बेटी ने एक नाबालिग के मिलकर पिता की हत्या कर दी। तीनों ने लकड़ी के बैट और ईंट से सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर लिया है। मामला डीडी नगर क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 29 सितंबर 2025 को वीरेंद्र भारती गोस्वामी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वीरेंद्र के शरीर पर 17 गंभीर चोटें पाई गईं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। पूछताछ में जुर्म स्वीकारा डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जांच की। पूछताछ में पत्नी, बेटी और नाबालिग ने हत्या करना कबूल किया। पूछताछ में सामने आया कि 27 सितंबर 2025 की रात करीब 11 बजे मोबाइल देखने को लेकर घर में विवाद हुआ था। वारदात के बाद लकड़ी और ईंट नाले में फेंका गुस्से में आकर तीनों ने लकड़ी के बैट और ईंट से वीरेंद्र के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। वारदात के बाद तीनों ने खून साफ किया और वारदात में इस्तेमाल लकड़ी और ईंट को पास के नाले में फेंक दिया। लोगों को गुमराह करने झूठी कहानी बनाई इसके बाद परिवार के अन्य लोगों को गुमराह करने के लिए यह कहानी बनाई गई कि वीरेंद्र बाथरूम में गिरकर बेहोश हो गया था। इस मामले में पुलिस ने दीपा भारती गोस्वामी (44), तनिया भारती गोस्वामी (19) और नाबालिग लड़की को अरेस्ट किया है। न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल मामले में DD नगर थाना में अपराध क्रमांक 252/2026 के तहत धारा 103(1), 238, 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है, जबकि मां-बेटी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
<
