भास्कर न्यूज | मालखरौदा केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया और अंत्योदय के माध्यम से सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दावा कर रही है, लेकिन मालखरौदा का स्थानीय उप डाकघर पिछले चार महीनों से अव्यवस्था का शिकार है। कंप्यूटर ऑपरेटर का पद रिक्त होने से डाकघर का कामकाज लगभग ठप हो गया है, जिसका सीधा असर क्षेत्र की हजारों आबादी पर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार मालखरौदा उप डाकघर में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर का तबादला 18 दिसंबर 2025 को किया गया था। नियमानुसार तबादले के साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था होनी थी, लेकिन चार माह बीतने के बाद भी…
Author: admin
छत्तीसगढ़ के रायपुर का इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी सट्टा सिंडिकेट का मास्टर माइंड निकला है। महादेव सिंडिकेट की तर्ज पर “3 STUMPS” ऑनलाइन वेबसाइट बनाकर आईपीएल मैच में सट्टा खिलवा रहा है। गिरफ्तारी की डर से दो महीने पहले ही खेमानी दुबई चला गया।.वो दुबई से बैठकर ही “3 STUMPS” सिंडिकेट को मॉनिटर कर रहा है। रायपुर में अपने रिश्तेदारों और परिचितों की मदद से पुणे, मुंबई और गोवा में बैठकर पैनल चलवा रहा था। रायपुर पुलिस ने पिछले दिनों बड़े सिंडिकेट का खुलासा कर पैनल चलाने वाले दर्जनों आरोपियों को पकड़ा था।“3 STUMPS” सट्टा वेबसाइट का मास्टर माइंड बाबू खेमानी…
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पूरक चालान पेश किया है। रिकॉर्डर्स एंड मेडिकेयर सिस्टम्स के डायरेक्टर अभिषेक कौशल, श्री शारदा इंडस्ट्रीज के प्रोप्राइटर राकेश जैन, लाइजनर प्रिंस जैन और डायसिस इंडिया.जांच में सामने आया है कि ‘हमर लैब’ योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में मेडिकल उपकरण और जांच सामग्री (रिएजेंट्स) खरीदने की प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई। टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए 3 कंपनियों ने आपस में मिलकर फर्जी दस्तावेज लगाए और प्रतिस्पर्धा को कम किया।बताया गया है कि कंपनियों ने अपनी योग्यता दिखाने के लिए गलत जानकारी दी और टेंडर…
भास्कर न्यूज | जांजगीर जिला न्यायालय सभागार जांजगीर में वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत को 9 अप्रैल को सफल बनाने के लिए समीक्षा बैठक हुई। इसमें गणेश राम पटेल द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश जांजगीर ने सभी थानों से आए पुलिस अधिकारियों को नेशनल लोक अदालत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अदालती नोटिसों की शीघ्र और प्राथमिकता से तामील कराने और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर से जारी नोटिस समय पर तामील करने के निर्देश दिए। न्यायाधीश ने उच्चतम न्यायालय के सत्येंद्र कुमार अंतिल और अर्नेश कुमार प्रकरण में जारी दिशा निर्देशों का…
बालोद2 घंटे पहलेकॉपी लिंकबालोद| गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री ज्यादा व न्यूनतम स्थिर रहा। अगले 48 घंटे में दिन का पारा 0.5 डिग्री व रात का एक डिग्री बढ़ने के आसार है। इस वजह से गर्मी व उमस से
सक्ती | राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति के तहत पनारी निवासी एक परिवार को राहत राशि मंजूर की गई है। सक्ती तहसील के पनारी निवासी स्व. घसियाराम राठिया की सर्पदंश (सांप काटने) से मृत्यु होने के मामले में शासन ने आर्थिक सहायता प्रदान की है। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत, मृतक के निकटतम वारिस पुत्र साधराम राठिया के लिए 4 लाख रुपए की अनुदान राशि मंजूर की गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार निर्धारित शर्तों के अधीन इस राशि के भुगतान की मंजूरी दी गई है, जिससे पीड़ित परिवार को संबल मिलेगा।
रायपुर में नगर निगम के जोन 10 अमलीडीह ऑफिस से करीब 100 एकड़ जमीन से जुड़ी अहम फाइल गायब हो गई है। इस गड़बड़ी के पीछे बिल्डरों को फायदा पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है। जोन 10 में आने वाले बोरियाकला इलाके के ओम नगर, साईं नगर और बिलाल नगर क्षेत्र से ज.बताया जा रहा है कि यह फाइल जोन कार्यालय से नगर निगम मुख्यालय भेजी जानी थी, लेकिन इसे सीधे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (नगर निवेश) को भेज दिया गया, जो आवास और पर्यावरण विभाग के अधीन आता है।निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे को मुख्यालय…
बालोद| राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं के लिए घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में आशिक संशोधन किया गया है। इसके अनुसार अब 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। यह आदेश शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा ।
भास्कर न्यूज | जांजगीर गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज गर्मी की वजह से दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और शहर में कर्फ्यू जैसे हालात नजर आए। इसे देखते हुए स्कूलों में 20 अप्रैल से छुट्टी 15 मई तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार गर्म हवाओं का असर लगातार बढ़ रहा है। अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और वृद्धि होने की संभावना है। दोपहर 12 बजे के बाद कचहरी चौक, नेताजी चौक सहित चांपा के व्यस्त बाजारों में भी…
बालोद| जिले के डूंडेरा, नवागांव (डू) और लासाटोला क्षेत्र के किसानों के लिए बुधवार का दिन खास रहा। डूंडेरा में चयनित स्थल पर कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सेवा सहकारी केंद्र का उद्घाटन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक कुरड़ी धान खरीदी केंद्र में अधिक भीड़ के कारण किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन डूंडेरा में नया केंद्र शुरू होने से यह समस्या दूर होगी। जनपद उपाध्यक्ष नीतीश मोंटी यादव एवं सभापति किरण तारम ने…