गोस्वामी साहू, नईदुनिया, रायपुर। दुर्ग के युवा उद्यमी अंकुश जैन ने चार साल की मेहनत और 260 प्रयोगों के बाद एक ऐसा ‘बायोडिग्रेडेबल पोषक कप’ विकसित किया है, जिसे इसी वर्ष भारत सरकार ने पेटेंट से नवाजा है। 11 जैविक तत्वों से बना यह कप न केवल पौधों को खाद बनकर पोषण देता है, बल्कि प्लास्टिक के प्रदूषण को भी जड़ से खत्म करता है। रोपाई के समय इसे निकालने का झंझट नहीं है। यह मिट्टी में घुलकर खुद प्रकृति का हिस्सा बन जाता है। यह नवाचार आधुनिक खेती के लिए एक सस्ता, सुरक्षित और हरा-भरा भविष्य है। आज जब…
Author: admin
राजधानी में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी सोनू चेलक को कोर्ट ने 20 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। …और पढ़ेंPublish Date: Thu, 16 Apr 2026 05:15:14 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Apr 2026 05:15:14 PM (IST)दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की जेल( सांकेतिक फोटो)HighLights 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला आरोपी को 20 साल की कठोर कारावास पीड़िता को 5 लाख रुपये मुआवजा नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी सोनू चेलक को कोर्ट ने 20 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।…
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में कांग्रेस सरकार में हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने पूर्व आबकारी विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएस) के पूर्व प्रबंध संचालक अरुणपति त्रिपाठी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। सीबीआइ ने एफआइआर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 10 साल में कई गुना बढ़ी संपत्ति सीबीआइ जांच के अनुसार, वर्ष 2013 में त्रिपाठी की कुल संपत्ति मात्र 38.08 लाख रुपये थी, जो वर्ष 2023 तक बढ़कर 3.32 करोड़ रुपये हो…
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) घोटाले में जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू ने चार आरोपितों के खिलाफ करीब दो हजार पन्नों का पूरक चालान न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत की गई है। इस पूरे प्रकरण में शासन को लगभग 550 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचने का अनुमान है। जांच एजेंसी के अनुसार, यह घोटाला योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया, जिसमें कई कंपनियों और व्यक्तियों की मिलीभगत सामने आई है। इन आरोपितों के खिलाफ पेश हुआ चालान पूरक चालान में शामिल आरोपितों में अभिषेक कौशल (डायरेक्टर, रिकॉर्डर्स एंड मेडिकेयर…
नईदुनिया प्रतिनिध,रायपुर। इस हादसे में कुल 36 श्रमिक प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 20 की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 16 घायल हैं और उनका उपचार जारी है। मुख्यमंत्री द्वारा मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि की घोषणा की गई है। वहीं प्रधानमंत्री द्वारा मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही कंपनी प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और रोजगार सहयोग देने तथा घायलों को 15 लाख रुपये…
रायपुर में प्रोजेक्ट दक्ष चलाया जा रहा है। डिजिटल साक्षरता बढ़ाने की इस पहल के तहत अब तक 227 बैचों में 4 हजार से अधिक शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। शिक्षा विभाग के 47 सहायक शिक्षक और प्रधान पाठकों ने भी इस प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें डिजिटल कार्यप्रणाली के लिए तैयार किया जा रहा है। ई-गवर्नेंस को मिली मजबूती कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाना है। इसमें कंप्यूटर व मोबाइल का उपयोग, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता, डिजिटल दस्तावेज प्रबंधन और…
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में तेंदूपत्ता फड़ मुंशियों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। फड़ मुंशियों का कहना है कि मोदी की गारंटी के तहत घोषित 25 हजार रुपए वार्षिक मानदेय दो साल बाद भी लागू नहीं हुआ है, जिससे 11 हजार फड़ मुंशी आक्रोशित हैं। फड़ मुंशी संघ के जिला अध्यक्ष सुरजीत सेठिया के मुताबिक प्रदेश के लगभग 11 हजार फड़ मुंशी पिछले 38 सालों से लगातार अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित मानदेय तक नसीब नहीं हो पाया है, जिससे उनमें गहरी नाराजगी है। इसी के…
एमसीबी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत जल वाहिनियों का चौथा रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित किया। इस कार्यक्रम में जल गुणवत्ता और सर्विलांस (FTK) पर विशेष ध्यान दिया गया। यह प्रशिक्षण खड़गवा विकासखंड के पेंड्री, बोडेमुड़ा, रतनपुर, कोचका, बेल्कामर, गिधमुड़ी, लकरापारा, कटकोना, मंगोरा और उधनापुर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में जल वाहिनियों ने भाग लिया। जल गुणवत्ता परीक्षण की विस्तृत प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को फील्ड टेस्ट किट (FTK) का उपयोग कर जल गुणवत्ता परीक्षण…
कोरबा में नेशनल हाईवे पर बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 5 लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहली घटना में दो बाइक आपस में टकरा गईं, जबकि दूसरी घटना में एक खड़ी ट्रेलर से कोयले से लदी दूसरी ट्रेलर जा भिड़ी। पहली घटना बुधवार दोपहर बागों थाना क्षेत्र के एनएच-130 पर रेगनिया के पास हुई। यहां शराब के नशे में धुत दो बाइक सवारों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर 108…
भोपाल में वीनस मिस एंड मिसेज इंडिया-2026 (सीजन-5) का तीन दिवसीय भव्य आयोजन 18 अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह फैशन और ग्लैमर पेजेंट इस बार चार प्रमुख शहरों में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश की राजधानी से हो रही है।.वीनस फिल्म्स एंड इवेंट्स की ओर से आयोजित इस पेजेंट की शो डायरेक्टर कोंडागांव की रश्मि शुक्ला हैं। उन्होंने बताया कि देशभर से प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जो इस मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इस आयोजन में फैशन जगत से जुड़े कई नामचीन चेहरे एक मंच पर नजर आएंगे।जूरी पैनल में…