Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पारा 41 डिग्री के पार, रात में भी महसूस हो रही गर्मी
Breaking News

पारा 41 डिग्री के पार, रात में भी महसूस हो रही गर्मी

By adminApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776388184 default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



भास्कर न्यूज | जांजगीर गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज गर्मी की वजह से दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और शहर में कर्फ्यू जैसे हालात नजर आए। इसे देखते हुए स्कूलों में 20 अप्रैल से छुट्टी 15 मई तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार गर्म हवाओं का असर लगातार बढ़ रहा है। अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और वृद्धि होने की संभावना है। दोपहर 12 बजे के बाद कचहरी चौक, नेताजी चौक सहित चांपा के व्यस्त बाजारों में भी भीड़ काफी कम रही। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में ही रहने को मजबूर दिखाई दिए। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ने का रस, लस्सी और छाछ का सहारा ले रहे हैं। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। भीषण गर्मी और लू के असर को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी गई है। इसी के तहत स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में आंशिक संशोधन किया गया है। पहले 1 मई से 15 जून तक घोषित अवकाश को संशोधित किया गया है। लू से बचाव के उपाय घर से निकलने से पहले पर्याप्त पानी या नींबू पानी पीकर निकलें। धूप में निकलते समय गमछा, टोपी या छाते का उपयोग करें। खाली पेट बाहर न जाएं, ताजे फल खाएं और बासी भोजन से बचें। गर्मी से फसलें प्रभावित तेज गर्मी के कारण खेतों में नमी तेजी से घट रही है। जिले के किसान इन दिनों धान के साथ मूंग और उड़द जैसी फसलों की सिंचाई कर रहे हैं, लेकिन पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur Influencer Babu Khemanis 3 Stumps Betting Syndicate Busted

April 17, 2026

CGMSC Scam: Reagents Price Hike

April 17, 2026

नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने समीक्षा की

April 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067548
Views Today : 56
Views Last 7 days : 913
Views Last 30 days : 3881
Total views : 88470
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.