छत्तीसगढ़ के रायपुर का इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी सट्टा सिंडिकेट का मास्टर माइंड निकला है। महादेव सिंडिकेट की तर्ज पर “3 STUMPS” ऑनलाइन वेबसाइट बनाकर आईपीएल मैच में सट्टा खिलवा रहा है। गिरफ्तारी की डर से दो महीने पहले ही खेमानी दुबई चला गया।
.
वो दुबई से बैठकर ही “3 STUMPS” सिंडिकेट को मॉनिटर कर रहा है। रायपुर में अपने रिश्तेदारों और परिचितों की मदद से पुणे, मुंबई और गोवा में बैठकर पैनल चलवा रहा था। रायपुर पुलिस ने पिछले दिनों बड़े सिंडिकेट का खुलासा कर पैनल चलाने वाले दर्जनों आरोपियों को पकड़ा था।

“3 STUMPS” सट्टा वेबसाइट का मास्टर माइंड बाबू खेमानी बताया जा रहा है।
रिश्तेदारों और दोस्तों को सिंडिकेट से जोड़ा
बताया जा रहा है कि, इस पूरे नेटवर्क का संचालन देश के अलग-अलग शहरों से किया जा रहा था, जबकि बाबू खेमानी खुद दुबई में बैठकर पूरे सिंडिकेट को कंट्रोल कर रहा था।
रायपुर, मुंबई, पुणे और गोवा जैसे शहरों में उसके रिश्तेदारों और करीबियों की मदद से पैनल ऑपरेट किए जा रहे थे। जांच में खुलासा हुआ है कि इस सट्टा सिंडिकेट में कई लोगों की अलग-अलग भूमिकाएं तय थीं।
ट्रांजेक्शन के लिए म्यूल खातों का इस्तेमाल
सूत्रों के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था। अलग-अलग शहरों में बैठे ऑपरेटर यूजर्स को जोड़ने, दांव लगवाने और लेन-देन संभालने का काम करते थे। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा खिलाया जाता था।
जिससे ट्रांजेक्शन को ट्रैक करना भी मुश्किल हो जाता था। पैसों का ट्रांजेक्शन करने के लिए म्यूल खातों का इस्तेमाल खेमानी सिंडिकेट की तरफ से किया जाता था।

सोशल मीडिया पर सट्टे का करते थे प्रचार प्रसार
इस सिंडिकेट का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा था। सोशल मीडिया के जरिए नए यूजर्स को जोड़ने की रणनीति अपनाई जा रही थी। इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर युवाओं को लुभाया जा रहा था, जिससे यह अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा था।
फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों की भूमिका खंगाली जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
पढ़िए पैनल में किसकी क्या भूमिका थी ?
- बाबू खेमानी: 3 STUMPS ऑनलाइन बुक का मास्टर माइंड
- कमलेश देवांगन: बाबू खेमानी का एजेंट, पैसा कलेक्ट करना
- करण खेमानी: पैनल ऑपरेट करता
- ब्रम्हानंद खेमानी: पैनल ऑपरेट करने वाले व्यक्ति
- श्रीकांत सिन्हा: पैनल ऑपरेट करने वाले व्यक्ति
- विजय पिंजवानी: पैनल ऑपरेट करने वाले व्यक्ति
- अमित अंदानी: पैनल ऑपरेट करने वाले व्यक्ति
- हर्ष नागदेव: पैनल ऑपरेट करने वाले व्यक्ति
- विनोद नारा: पैनल ऑपरेट करने वाले व्यक्ति
- आकाश: पैनल ऑपरेट करने वाले व्यक्ति
- ऋषिकेश: पैनल ऑपरेट करने वाले व्यक्ति
- पैनल ऑपरेट कहां से हो रहा: रायपुर, मुंबई, गोवा, महाराष्ट्र

सट्टा किंग बाबू खेमानी पर तीन साल पहले पुलिस ने कार्रवाई की थी।
पहले भी जेल जा चुका खेमानी
रायपुर पुलिस इनफ्लुएंसर बाबू खेमानी पर पूर्व में भी कार्रवाई कर चुकी है। तीन साल पहले पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की थी और फाइन लगाया था।
<
