सूरजपुर जिले में एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में लगभग 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना लटोरी चौकी क्षेत्र के कल्याणपुर नवापारा में हुई। बस बिहार से अंबिकापुर की ओर जा रही थी, तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी घायल यात्रियों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को विशेष निगरानी में रखा गया है।
Author: admin
सरगुजा के मैनपाट में प्रशासनिक अमले ने अवैध अतिक्रमण को हटाने शुक्रवार को बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। मैनपाट के 16 अतिक्रमणकारियों को दिए गए अंतिम नोटिस की मियाद पूरी हो गई है। अतिक्रमण हटाने के पूर्व मैनपाट में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। यह कार्रवाई मैनपाट के कमलेश्वरपुर में की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रोपाखार में अतिक्रमण पर बने 16 मकानों को तोड़ने के लिए पूर्व में प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को प्रशासनिक अमले के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई। रोपाखार के चौक से कार्निवाल ग्राउंड…
नरियरा | नगर पंचायत नरियरा स्थित दिव्य शक्ति मॉडर्न स्कूल में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया। संस्था प्रमुख व प्रधान पाठक गोविंद पाटले ने कहा बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और शिक्षा की शक्ति का प्रतीक है। परीक्षा में केजी वन से अलिशा मारते (98.57%), केजी टू से जितेंद्र टंडन (98%), आदित्य केवट (96%), मेघा दिव्य (98%) व साक्षी भारते (97%) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। पलक राठौर, आराध्या जगत, आईशा महिपाल, भूमिका यादव, अंकित टंडन व आरूषी पाटले ने शानदार प्रदर्शन किया।
भास्कर न्यूज | मालखरौदा भीषण गर्मी के बीच पिहरीद विद्युत सब स्टेशन क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से किसानों और आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह से दर्जनों गांवों में बिना पूर्व सूचना घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शासन के निर्देश पर इस सब स्टेशन में नया पावर ट्रांसफार्मर भी लगाया गया है, ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। इसके बावजूद हालात में सुधार के बजाय कटौती की समस्या बनी हुई है। दिन हो या रात, बिना…
छत्तीसगढ़ के मजदूर परिवार को महाराष्ट्र के पुणे में बंधक बनाकर ठेकेदार ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की है। जिससे परिवार के कई लोगों का सिर फट गया है। ससुर को बंधक बना लिया। वहां लोकल थाने में शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो मजदूर की महिला रिश्तेदार किसी तरह ठेकेदार और उसके गुर्गों के चंगुल से भागकर बिलासपुर पहुंची। जिसके बाद उसने एसएसपी से शिकायत कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही अपने रिश्तेदार को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। मजदूर के साथ मारपीट करने का वीडियो भी सामने…
बालोद| ग्राम भर्रीटोला में शुरू से ही नेटवर्क की समस्या सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। जहां एक ओर पूरे भारत के गांवों को डिजिटल बनाने का लक्ष्य रखा गया है, वहीं यह गांव इस सुविधा से अब भी काफी दूर है। नेटवर्क की कमी के कारण ग्राम पंचायत के कार्य, फोन कॉल, मनरेगा से जुड़े काम, ऑनलाइन फॉर्म भरना सहित कई सरकारी कार्यों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को नेटवर्क पाने के लिए छत या ऊंचे स्थान पर चढ़ना पड़ता है।
भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा जिले को नशा मुक्त बनाने किरंदुल थाना क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 8 मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नारकोटिक्स कंट्रोल के तहत की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर आलोक मौर्य की टीम ने दुकानों में नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं के स्टॉक, खरीद-बिक्री बिल, रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच की। सभी दुकानों में पंचनामा तैयार कर रिकॉर्ड संकलित किया गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने संचालकों को निर्देश दिए कि नशीली दवाओं की बिक्री केवल अधिकृत डॉक्टर की पर्ची पर…
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। यहां का तापमान करीब 36 से 40 डिग्री के आसपास पहुंचने से इंद्रावती नदी समेत कई नदी-नालों का जलस्तर घट गया है। चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात में भी पानी की एक-दो धार बह रही है। इसका असर न केवल पर्यटन पर दिख रहा है, बल्कि पर्यावरण और जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। जहां आम दिनों में पर्यटकों की भीड़ रहती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। पर्यटकों में निराशा राजस्थान से पहुंचे पर्यटक शिवम शर्मा ने बताया कि, वे चित्रकोट और…
बालोद | शहर के मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे बनी नाली में दो वर्ष बीत जाने के बाद भी ढक्कन नहीं लगाया गया है। वर्तमान में इसी मार्ग पर डिवाइडर निर्माण का कार्य चल रहा है, जिससे एक ओर की सड़क संकरी हो गई है और दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। नेशनल हाईवे विभाग द्वारा नाली निर्माण के बाद उस पर ढक्कन लगाना भूल गया है। वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। जल्द से जल्द नाली पर ढक्कन लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना चाहिए।
रायपुर1 घंटे पहलेकॉपी लिंकछत्तीसगढ़ के रायपुर का इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी सट्टा सिंडिकेट का मास्टर माइंड निकला है। महादेव सिंडिकेट की तर्ज पर “3 STUMPS” ऑनलाइन वेबसाइट बनाकर आईपीएल मैच में सट्टा खिलवा रहा है। 13 अप्रैल को उसके खिलाफ गंज थाने में FIR दर्ज की गई है। जिसके बाद से फरार चल रहा है।आशंका है कि, वो विदेश में बैठकर “3 STUMPS” सिंडिकेट को मॉनिटर कर रहा है। रायपुर में अपने रिश्तेदारों और परिचितों की मदद से पुणे, मुंबई और गोवा में बैठकर पैनल चलवा रहा था। रायपुर पुलिस ने पिछले दिनों बड़े सिंडिकेट का खुलासा कर पैनल चलाने वाले…