बालोद| जिले के डूंडेरा, नवागांव (डू) और लासाटोला क्षेत्र के किसानों के लिए बुधवार का दिन खास रहा। डूंडेरा में चयनित स्थल पर कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सेवा सहकारी केंद्र का उद्घाटन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक कुरड़ी धान खरीदी केंद्र में अधिक भीड़ के कारण किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन डूंडेरा में नया केंद्र शुरू होने से यह समस्या दूर होगी। जनपद उपाध्यक्ष नीतीश मोंटी यादव एवं सभापति किरण तारम ने भी सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग थी, जो अब पूरी हुई है। कार्यक्रम में किरण तारम, शिव देवांगन, गौरी निषाद, पंकज चौधरी, उषा साहू, पूनम साहू, थलेंद्र सिन्हा, रेवा राम सिन्हा आदि मौजूद थे।
<
