Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सक्ती हादसा: चाइनीज मशीनरी से बनी थी फैक्ट्री:बॉयलर चालू रखकर किया गया मेंटेनेंस, कांग्रेस ने जांच में उठाए सवाल
Breaking News

सक्ती हादसा: चाइनीज मशीनरी से बनी थी फैक्ट्री:बॉयलर चालू रखकर किया गया मेंटेनेंस, कांग्रेस ने जांच में उठाए सवाल

By adminApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1581776163459 1 1776429443
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1581776163459 1 1776429443
सक्ती में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे को लेकर कांग्रेस ने अपनी जांच रिपोर्ट के अहम बिंदु सार्वजनिक किए। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हादसे के लिए सरकार और प्रबंधन दोनों को जिम्मेदार ठहराया।
“घोर लापरवाही से हुआ हादसा” कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मौके पर निरीक्षण और लोगों से चर्चा के बाद यह साफ है कि यह दुर्घटना गंभीर लापरवाही का परिणाम है। यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता, तो इतनी बड़ी जनहानि नहीं होती। दीपक बैज ने कहा कि सरकार का उद्योग सुरक्षा विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि बायलर और किलेन की नियमित जांच कब की गई और मेंटेनेंस के दौरान सुरक्षा निरीक्षण क्यों नहीं हुआ।
बॉयलर चालू रखकर किया गया मेंटेनेंस डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि जांच में सामने आया है कि एक बॉयलर की सफाई के दौरान दूसरे को बंद नहीं किया गया, जबकि नियमों के अनुसार ऐसा करना जरूरी होता है। इससे तापमान असंतुलन और ब्लास्ट की स्थिति बनी।
चाइनीज मशीनरी पर भी सवाल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री में इस्तेमाल मशीनरी चाइनीज थी और उसकी गुणवत्ता पर सवाल हैं। प्लांट पहले एथेना पावर के नाम से संचालित था, जो करीब 10 साल बंद रहा। बाद में वेदांता ग्रुप ने इसे खरीदा, लेकिन दोबारा शुरू करते समय उपकरणों का सही ऑडिट नहीं किया गया। सुरक्षा उपकरण और परमिट की कमी नेताओं ने कहा कि बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराना और बिना उचित परमिट के जोखिम भरे कार्य करवाना आम बात हो गई थी। यह पूरे सुरक्षा तंत्र की विफलता को दर्शाता है। सिर्फ दुर्घटना नहीं, हत्या कांग्रेस ने इस घटना को केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि ‘सदोष मानव वध’ बताया। नेताओं ने कहा कि राज्य में पिछले ढाई साल में औद्योगिक हादसों में करीब 300 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जो गंभीर चिंता का विषय है। सरकार के सामने रखी मांगें: सभी उद्योगों का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए जिम्मेदार अधिकारियों और प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई हो एफआईआर में कड़ी धाराएं जोड़ी जाएं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस मामले में केवल औपचारिक कार्रवाई की गई है, जबकि उद्योग विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075309
Views Today : 65
Views Last 7 days : 2251
Views Last 30 days : 9910
Total views : 104332
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.