Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्गा महाविद्यालय में ‘बिज़ ब्लिट्ज 2026’ का समापन:छात्रों ने हैकाथॉन में दिखाए इनोवेटिव बिजनेस आइडिया, चार राउंड में परखा गया बिजनेस मॉडल
Breaking News

दुर्गा महाविद्यालय में ‘बिज़ ब्लिट्ज 2026’ का समापन:छात्रों ने हैकाथॉन में दिखाए इनोवेटिव बिजनेस आइडिया, चार राउंड में परखा गया बिजनेस मॉडल

By adminApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 16 at 50701 pm 1776430229
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 16 at 50701 pm 1776430229
रायपुर के दुर्गा महाविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘बिज़ ब्लिट्ज 2026 – उद्यमशील हैकाथॉन’ का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। 15 और 16 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने चार अलग-अलग राउंड के जरिए अपने बिजनेस आइडिया, मार्केटिंग स्किल और इनोवेशन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. सुचित्रा राठी ने की, जिन्होंने प्रतिभागियों को राउंड्स और नियमों की जानकारी दी। पहले दिन ‘प्रोडक्ट मशअप मेनिया’ और ‘वैल्यू वर्सेस प्राइस’ राउंड आयोजित हुए, जिसमें विद्यार्थियों ने नए प्रोडक्ट आइडिया तैयार कर उनके फीचर्स, कस्टमर और मार्केट एनालिसिस के साथ प्रेजेंटेशन दिया। वहीं दूसरे दिन ‘ऐड मैड शो’ में छात्रों ने अपने प्रोडक्ट के विज्ञापन को मंच पर रोचक तरीके से पेश किया। अंतिम राउंड में सप्लाई चेन और डिस्ट्रीब्यूशन की रणनीति पर प्रतिभागियों ने विस्तार से अपने मॉडल समझाए। विजेताओं को गोल्ड मैडल प्रतियोगिता में पायल वर्मा, अनमोल दुबे, यश यादव, पूरब टॉक और याचना साहू की टीम ने ‘सोलर मोबाइल चार्जर’ प्रोजेक्ट के साथ पहला स्थान हासिल किया। श्रुति, हर्षल चौहान, गौतम और अक्षत धुरंधर की टीम ‘न्यूट्रिबल वे’ प्रोटीन प्रोडक्ट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि ‘स्काईलाइन डिजिटल’ मॉडल प्रस्तुत करने वाली टीम को तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. प्रतिभा मुखर्जी साहूकार, उप-प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि दीपा सोनी ने छात्रों को पुरस्कार वितरित करते हुए उन्हें सीखे गए कौशल को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. रिमझिम साहू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. चेतना नायक ने प्रस्तुत किया। इस हैकाथॉन का उद्देश्य छात्रों में उद्यमशीलता और व्यावसायिक कौशल विकसित करना रहा, जिसमें छात्रों ने उत्साह के साथ भागीदारी की।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.