Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » महासमुंद में 5 करोड़ से अधिक का गांजा नष्ट:18 मामलों में जब्त थे मादक पदार्थ,जिला स्तरीय कमेटी की निगरानी में नष्टीकरण
Breaking News

महासमुंद में 5 करोड़ से अधिक का गांजा नष्ट:18 मामलों में जब्त थे मादक पदार्थ,जिला स्तरीय कमेटी की निगरानी में नष्टीकरण

By adminApril 17, 2026No Comments1 Min Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c1ccfee8 4eef 4570 85d5 73a262da1c38 1776425125385
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



c1ccfee8 4eef 4570 85d5 73a262da1c38 1776425125385
महासमुंद पुलिस ने जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में बालाजी प्लांट, बेलसोंडा में भारी मात्रा में जब्त गांजे का नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई शासन के दिशा-निर्देशों के तहत हुई। नष्टीकरण अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के 18 प्रकरणों से संबंधित कुल 999.200 किलोग्राम (लगभग 10 क्विंटल) गांजा नष्ट किया गया। जब्त किए गए इस मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत 5 करोड़ 04 लाख 23 हजार 300 रुपये आंकी गई है। ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के निगरानी में हुई कार्रवाई यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय और जिला आबकारी अधिकारी भी उपस्थित रहे। नष्टीकरण से पूर्व सभी जब्त सामग्री का विधिवत भौतिक सत्यापन किया गया था। जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गांजे से संबंधित प्रकरण इन मामलों में से सिंघोड़ा थाना के 2 प्रकरण वर्ष 2025 के थे, जबकि शेष 16 प्रकरण वर्ष 2026 के हैं, जो कोमाखान, बसना, सांकरा और पिथौरा थानों से संबंधित हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075307
Views Today : 63
Views Last 7 days : 2249
Views Last 30 days : 9908
Total views : 104330
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.