प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कस्टम मिलिंग घोटाले में शुक्रवार को रायपुर, धमतरी और बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी के अधिकारियों ने इन शहरों में बिल्डरों के 6 ठिकानों पर छापेमारी की, जो देर शाम तक जारी रही। इस दौरान कैश, जेवर और प्रॉपर्टी के दस्ता.कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को भी ईडी ने अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक ईडी की यह कार्रवाई वित्तीय लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी हुई है। आरोप है कि घोटाले में फंसे लोगों ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के पैसों को प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री में निवेश किया।ईडी की टीम सुबह भाठागांव…
Author: admin
राजधानी के किसी भी ड्राइविंग स्कूल में आरटीओ के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। नए नियमों के तहत ड्राइविंग स्कूल खोलने के लिए 2 एकड़ जमीन होना चाहिए। कार चलाना सिखाने के लिए लोगों को पहले सिम्यूलेटर मशीन में बिठाना है। इसके बाद सड़क पर उतारना है। दै.राजधानी में ड्राइविंग स्कूलों की करीब 10 साल से जांच नहीं हुई है। राजधानी में सिर्फ तीन ड्राइविंग स्कूल ऐसे हैं जिनके पास बैच नंबर वाले ड्राइवर समेत पूरा सेटअप है। इसमें दो मारुति सुजुकी कंपनी और एक निजी ड्राइविंग स्कूल है। परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार लाइसेंस लेने से…
राज्य में आपदा की स्थिति को लेकर ‘डिजास्टर मैनेजमेंट रिपोर्ट-2025’ तैयार की गई है। इसमें बाढ़, सूखा और आकाशीय बिजली गिरने जैसी प्राकृतिक आपदा के साथ-साथ मानव निर्मित खतरे को भी प्रदेश के लिए बड़ी चुनौती माना गया है। प्राकृतिक आपदा के लिहाज से 17 जिल.राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट बताती है कि पिछले दो दशक में छत्तीसगढ़ ने सूखा, बाढ़, बिजली गिरने, सर्पदंश, कोरोना, चक्रवाती तूफान, लू, डेंगू और मलेरिया से लेकर चिमनी फटने, पटाखों के बारूदी धमाकों, मधुमक्खियों के हमला, बांधों के टूटने, खदान धंसने और टिड्डियों के हमले जैसी घटनाओं का सामना किया है। इसमें…
स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में छापा मारकर नक्सली दंपती को गिरफ्तार किया है। दोनों बीजापुर के हैं और जुलाई से हेमंत देवांगन के मकान में किराए से रह रहे थे। इन पर 13 लाख रुपए का इनाम है। ये एक ठेकेदार के अधीन भवन.दोनों बड़े नक्सली नेताओं के लिए शहर में रहकर दवाई से लेकर अन्य तरह के उपकरण और सामग्री की व्यवस्था करते थे। कुछ दिन पहले इन्हें नक्सलियों के बड़े नेता का फोन आया था। तभी से ये एसआईए के सर्विलांस पर आ गए थे। पुख्ता सूचना मिलने के बाद 23 सितंबर को…
.देवरी प्रखंड के झगरुडीह गांव में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक नीलगाय पास के जंगल से भटक कर एक ग्रामीण के घर में घुस आई। अचानक नीलगाय को घर के भीतर देख ग्रामीण हैरान रह गए और तत्काल सतर्कता दिखाते हुए घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन परिसर पदाधिकारी नीरज कुमार पांडेय के नेतृत्व में वनकर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया।रेस्क्यू के बाद नीलगाय की स्वास्थ्य जांच पशु चिकित्सक की देखरेख…
ब्रजेश पांडेय|बालोद. यह नजारा जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम बड़े जुंगेरा के समीप स्थित पाटेश्वर धाम परिसर का है। जहां 108 फीट ऊंचा मां कौशल्या धाम का निर्माण हो रहा है। संत राम बालक दास महात्यागी की मानें तो दिसंबर तक काम पू.दिसंबर में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री आएंगे: संत राम बालक दास ने बताया कि पाटेश्वर धाम में दिसंबर में संतों का महासम्मेलन होगा। जिसमें बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री सहित कई बड़े संत शामिल होंगे। महा सम्मेलन में मौजूद संत तय करेंगे कि मूर्ति कब स्थापित होगी। फिलहाल घने जंगल व पहाड़ों…
अंबिकापुर | राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस पर राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में अंबिकापुर के राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की दो छात्राएं सोन कुमारी सिंह और रेणु खलखो को श्रेष्ठ.इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, सचिव डॉ. एस. भारतीय दासन, आयुक्त डॉ. संतोष कुमार देवांगन, एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक श्रोत्री, राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. नीता बाजपेई मौजूद रहे। कार्यक्रम में सरगुजा विश्वविद्यालय के जिला संगठक खेमकरण अहिरवार, राजीव गांधी कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार, कन्या महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी सृष्टि शेफाली मिंज उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय…
बालोद| सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम नर्रा स्थित रानीमाई मंदिर परिसर में स्वास्थ्य विभाग एवं ग्रामीण मंडल करहीभदर ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। जहां बीपी, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। उदयाचल नेत्र जांच विभाग, राजनांदगांव की टीम ने नेत्र पर.जिला भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष पवन साहू ने रानीमाई मंदिर सेवा में जुटे 12 ग्रामों के कार्यकर्ताओं को सुपात्र सेवा की उपाधि दी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू ने मंदिर समिति की मांगों पर तत्काल घोषणा करते हुए कहा कि रानीमाई मंदिर में 15 लाख की लागत से टीन शेड का निर्माण किया जाएगा। नए बोर की स्वीकृति दी…
.जिला न्यायालय के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) ताजुद्दीन आसिफ ने महिला से दुष्कर्म मामले में आरोपी द्वारिका मंडावी (21) को धारा 376/511 के आरोप में 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 500 रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया। इसके अलावा धारा 341 के अपराध में एक माह का साधारण कारावास, धारा 354 (ख) के अपराध में 5 वर्ष का सश्रम कारावास व 100 रुपए अर्थदंड, धारा 506 के आरोप में एक वर्ष कारावास, धारा 382 के आरोप में 5 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 100 रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया।अभियोजन की ओर से प्रकरण की पैरवी करने वाले अतिरिक्त…
.जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद पंचायत पिथौरा में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र शामिल हुए। इसके अलावा सीईओ नंदनवार ने ग्राम पंचायत, स्कूल आदि का निरीक्षण किया।बैठक में मोर गांव-मोर पानी महाअभियान और युक्त धारा पोर्टल के माध्यम से प्रस्तावित कार्यों की योजना तैयार करने और प्राथमिकता क्रम तय कर 2 अक्टूबर को होने वाली ग्राम सभाओं में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। सीईओ नंदनवार ने स्पष्ट किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में लिए…