बालोद| सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम नर्रा स्थित रानीमाई मंदिर परिसर में स्वास्थ्य विभाग एवं ग्रामीण मंडल करहीभदर ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। जहां बीपी, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। उदयाचल नेत्र जांच विभाग, राजनांदगांव की टीम ने नेत्र पर
.
जिला भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष पवन साहू ने रानीमाई मंदिर सेवा में जुटे 12 ग्रामों के कार्यकर्ताओं को सुपात्र सेवा की उपाधि दी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू ने मंदिर समिति की मांगों पर तत्काल घोषणा करते हुए कहा कि रानीमाई मंदिर में 15 लाख की लागत से टीन शेड का निर्माण किया जाएगा। नए बोर की स्वीकृति दी जाएगी जिससे पीने के पानी की सुविधा सुलभ हो सके।
<
