![]()
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कस्टम मिलिंग घोटाले में शुक्रवार को रायपुर, धमतरी और बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी के अधिकारियों ने इन शहरों में बिल्डरों के 6 ठिकानों पर छापेमारी की, जो देर शाम तक जारी रही। इस दौरान कैश, जेवर और प्रॉपर्टी के दस्ता
.
कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को भी ईडी ने अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक ईडी की यह कार्रवाई वित्तीय लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी हुई है। आरोप है कि घोटाले में फंसे लोगों ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के पैसों को प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री में निवेश किया।
ईडी की टीम सुबह भाठागांव स्थित एक सोसायटी में पहुंची। वहां बिल्डर के घर की तलाशी ली गई। उनके जवाहर मार्केट स्थित दफ्तर की भी जांच की गई। बिलासपुर में सुल्तानिया ग्रुप के प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया। इनके क्रांति नगर स्थित मकान, दफ्तर और अन्य ठिकानों की भी तलाशी ली गई।
सेल्स से जुड़े रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट और वित्तीय दस्तावेज खंगाले गए। सुल्तानिया ग्रुप का कारोबार कोयला, सीमेंट, छड़, स्टील और अन्य ट्रेडिंग से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा धमतरी में भी एक कारोबारी के ठिकानों की जांच की गई। ईडी ने किसी को अभी हिरासत में नहीं लिया है।
<
