![]()
अंबिकापुर | राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस पर राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में अंबिकापुर के राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की दो छात्राएं सोन कुमारी सिंह और रेणु खलखो को श्रेष्ठ
.
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, सचिव डॉ. एस. भारतीय दासन, आयुक्त डॉ. संतोष कुमार देवांगन, एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक श्रोत्री, राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. नीता बाजपेई मौजूद रहे। कार्यक्रम में सरगुजा विश्वविद्यालय के जिला संगठक खेमकरण अहिरवार, राजीव गांधी कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार, कन्या महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी सृष्टि शेफाली मिंज उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के दल द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य ने सबका मन मोह लिया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. प्रेम प्रकाश सिंह, कुलसचिव प्रो. शारदा प्रसाद त्रिपाठी, समन्वयक डॉ. एसएन पांडेय और प्राचार्य डॉ. स्नेह लता श्रीवास्तव ने बधाई दी।
<
