पंडित रविशंकर को हाल ही में NAAC की A+ ग्रेडिंग मिली है। लेकिन यूनिवर्सिटी की मार्कशीट में पिछले एक साल से NAAC की जगह NACC प्रिंट हो रहा है। लगभग पांच हजार से अधिक मार्कशीट में गलती होने की जानकारी है। लेकिन इस संबंध में कोई एक आंकड़ा यूनिवर्सिटी की.हालांकि ये जरूर कहा गया है कि हुई त्रुटि सुधार की राशि यूनिवर्सिटी बच्चों से नहीं वसूलेगी। इस बीच पूरे मामले को लेकर NSUI के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए NSUI के कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी के कुलपति और रजिस्ट्रार को ABCD सिखाने…
Author: admin
बलरामपुर जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से SP वैभव बैंकर (भा.पु.से.) ने शुक्रवार (26 सितंबर) को एक अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने लंबित प्रकरणों के तुरंत निराकरण के लिए सख्त निर्देश दिए।.पुलिस अधीक्षक ने सभागार में समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना/चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। इसमें लंबित अपराधों, मर्ग, गुमशुदगी, साइबर क्राइम, एनडीपीएस, चिटफंड, पॉक्सो, यातायात, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और कम्युनिटी पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों की गहन समीक्षा की गई।एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को एक साल से अधिक समय से लंबित गंभीर प्रकरणों का जल्द निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा…
एल्विस व अंजली अरोड़ा के खिलाफ सोशल मीडिया में कैंपेनसरगुजा में गरबा व डांडिया के नाम पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा हिंदुवादी संगठनों ने यू-ट्यूबर एल्विस यादव एवं अंजली अरोड़ा के विरोध का ऐलान किया है। हिंदुवादी संगठनों ने दोनों कलाकारों के कार्यक्रम का विरोध करने की चेतावनी दी है और जिला प्रशासन एवं प.नवरात्र के अवसर पर अंबिकापुर में भी डांडिया एवं गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। निजी होटलों में जिन बड़े कलाकारों को आमंत्रित किया गया है, उनमें फिल्म स्टार गोविंदा, यू-ट्यूबर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विस यादव व अंजली अरोड़ा भी शामिल हैं।…
दोनों नक्सल पति-पत्नी इसी कमरे में रहते थे। फिलहाल पुलिस ने कमरे में ताला जड़ दिया।रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से गिरफ्तार नक्सल पति-पत्नी 1800 रुपए भाड़े के कमरे में रह रहे थे। किसी को शक न हो करके उन्होंने मजदूरों का भेष रखा हुआ था। पुलिस को जर्जर हो चुके कमरे से 10 तोला के सोने के बिस्किट और कैश भी मिले हैं। दोनों पति-पत्नी पर राय.इसके अलावा उन्हें नक्सल का शहरी नेटवर्क मजबूत करने का काम भी सौंपा गया था। रायपुर पुलिस ने गोपनीय सूचना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की। इनके खिलाफ डीडी नगर थाने में विधि विरुद्ध…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा जिले के हरदी बाजार पहुंचे। जहां उन्होंने भू-विस्थापितों से मुलाकात की। बघेल ने इस दौरान कोयला खदानों के लिए ग्रामीणों की लिए जाने वाली जमीन का मुद्दा उठाया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वह प्रबंधन और प्रशासन से डरने.ग्रामीणों का कहना है कि कोयला कंपनी खदान विस्तार के लिए जिले के कई गांव में जमीन लेने के बाद अब कंपनी की नजर हरदी बाजार पर है। लगातार इस इलाके का सर्वे करने की प्लानिंग की गई लेकिन लोगों की विरोध के कारण मामला फेल हो रहा है।इस दौरान हरदी बाजार के लोगों को तरह-तरह से…
दुर्ग जिला शिक्षा विभाग ने जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महुदा में पदस्थ दो शिक्षकों को गंभीर कदाचार और लापरवाही के आरोपों में सस्पेंड कर दिया है।.शिकायत के अनुसार शिक्षक प्रफुल्ल साहू ने त्रैमासिक परीक्षा ड्यूटी के दौरान एक छात्र से अपना मोबाइल लेकर सेल्फी स्टैंड के साथ वीडियो व फोटो बनवाए।इसके अलावा प्रार्थना के समय सहकर्मी शिक्षिका श्रुति मिश्रा पर टिप्पणी करते हुए उपहास किया और पढ़ाई के समय हारमोनियम बजाने की भी पुष्टि जांच में हुई। यह कृत्य विभाग ने अत्यंत गंभीर माना है।जांच दल की रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि शिक्षक…
दुर्ग जनपद के सीईओ रूपेश पांडे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है।दुर्ग जनपद के सीईओ रूपेश पांडे एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार उन पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी की है और सोशल मीडिया के वॉट्सऐप ग्रुप में इसे लेकर पोस्ट किया है। जिस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।.जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि पांडे ने 24 सितंबर की शाम सीईओ रूपेश पांडे ने अपने मोबाइल नंबर से ‘मोहनदास करमचंद गांधी का दोगलापन’ नामक पोस्ट शेयर…
रायपुर में रातभर बारिश हुई। सुबह से बादल छाए हुए है। बूंदाबांदी हो रही है।छत्तीसगढ़ में आज 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी है। रायपुर में रातभर बारिश हुई और सुबह से रुक-रुक कर बौछारें पड़ रही हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकांश संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें बीजापुर में सबसे ज्यादा 56 मिमी दर्ज की गई। मौसम वि.यलो अलर्ट वाले जिलों में रायपुर, सरगुजा, जीपीएम, कोरबा, धमतरी, कोंडागांव, गरियाबंद, बीजापुर और बस्तर शामिल हैं, जहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने की संभावना है।इसी बीच, बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र में एक परिवार…
एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ में स्कूली बच्चों ने जनजागरूकता के लिए एक रैली निकाली और गांधी चौक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने टीबी मुक्त भारत, यातायात जागरूकता और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संदेश दिया।.सीबीएसई के जिला नोडल डॉक्टर बसंत तिवारी ने बताया कि यह आयोजन तीन मुख्य विषयों पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और यातायात सुरक्षा के प्रति आम लोगों की लापरवाही पर चिंता व्यक्त की।डॉक्टर ने स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूकडॉ. तिवारी ने कहा कि लोग अक्सर अपनी सेहत को लेकर जागरूक नहीं रहते। किसी…
जशपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से सड़क सुरक्षा मितानों के लिए 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। कुनकुरी थाना परिसर में 25 से 27 सितंबर तक आयोजित इस शिविर में 105 सड़क सुरक्षा मितान शामिल हुए।.इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में समय पर प्राथमिक उपचार के महत्व को बढ़ाना है। प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ में घायलों को सही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी जान बचाई जा सके।अक्सर घटनास्थल पर उचित उपचार न मिलने या अस्पताल पहुंचने में देरी से घायलों की मृत्यु हो जाती है। इस…