जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद साबुन-तेल से लेकर वाहन तक की कीमतों में गिरावट आ गई है। लेकिन, कई दुकानदार ग्राहकों को घटी हुई जीएसटी दरों के मुताबिक लाभ नहीं दे रहे हैं। इस बारे में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कहना है कि पुराने स्टॉक की वजह से क.अगर फिर भी वह नहीं मानता है तो इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 1915 या वाट्स अप 8800001915 पर कर सकते हैं। शिकायत सेंट्रलाइज्ड दर्ज होगी, इसके बाद उसे छत्तीसगढ़ को भेज दिया जाएगा। शिकायत के बाद ग्राहक के फोन पर कंप्लेन नंबर एसएमएस पर आ जाएगा। इसके…
Author: admin
नक्सल पति-पत्नी का नाम जग्गू उर्फ रमेश कुरसम(28) और कमला कुरसम (27) साल है मूल रूप से बीजापुर के रहने वाले हैं।राजधानी रायपुर में चंगोराभाठा के एक घर से नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार हुए हैं। इन अर्बन नक्सलियों ने इलाज के बहाने एक महीने पहले ही किराए पर घर लिया था। हालांकि आरोपी रायपुर के अलग-अलग इलाकों में लंबे वक्त से रह रहे थे।.जानकारी के मुताबिक, युवक ने कई बड़े अफसर के घर ड्राइवर और गार्ड की नौकरी भी की है। फिलहाल युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। वहीं महिला को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा…
3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।रायपुर की एक तेल फैक्ट्री के डंप यार्ड में आग लग गई। इस डंप यार्ड में बड़ी संख्या में पुराने टायर का ढेर था। आग टायरों के जरिए तेजी से फैल गई। जिससे करीब 3 किलोमीटर दूर से आसमान में काले धुएं का गुबार दिखने लगा।.हालांकि, आसपास के प्लांट से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा चौकी का है।पहले देखिए ये तस्वीरें-घटना गुरुवार सुबह 10:30 बजे की है।…
22 सितंबर से देशभर में जीएसटी की नई घटी हुई दरें लागू हो गई है। इससे रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली सामग्री जैसे डिटर्जेंट, सौंदर्य प्रसाधन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, खाने-पीने की पैक्ड वस्तुएं और स्टेशनरी सस्ती हुई हैं, लेकिन रायपुर में आम जनता को इससे र.ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकांश खुदरा दुकानदार अभी भी ग्राहकों को पुराने रेट पर ही सामान बेच रहे हैं। दुकानदार पुराने स्टॉक का हवाला देते हुए पुराने दाम पर ही सामान बेच रहे हैं। भास्कर की पड़ताल में भी ये सामने आया कि अधिकांश खुदरा दुकानों में पुराने दाम पर ही सामाग्री बेची जा रही है।…
खत्म होगा बस से महंगा और लंबा सफर का दौरा, कुरूद तक पटरी बिछी, सिर्फ 22 किमी का बचा काम.नवा रायपुर से कुरुद तक पटरी बिछाने का काम पूरा हो गया है। कुरूद से धमतरी तक करीब 22 किमी मिट्टी का काम हो गया है। गिट्टी, पटरी और रेल लाइन का काम बचा है। रेलवे फरवरी 2026 तक पटरी बिछाकर रेल चलाने का लक्ष्य रखा है।ट्रेन का संचालन शुरू होने से नवा रायपुर-पुराना रायपुर और धमतरी रेल मार्ग से जुड़ जाएंगे। इससे करीब 25 लाख की आबादी को सीधा फायदा मिलेगा। रेल अफसरों की माने तो नवा रायपुर से कुरूद…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जनता की समस्याओं को हल करने में राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की अहम भूमिका है।.जनता की समस्याओं का समाधान ही असली प्रशासन कहलाता है। मुख्यमंत्री गुरुवार को अपने आवासीय कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के 2024 बैच के 13 और 2021 बैच के एक प्रशिक्षु अधिकारी से बातें कर रहे थे। उन्होंने अफसरों से कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशासन की धुरी हैं।आने वाले समय में आदिवासी समाज को मुख्यधारा में लाने और राजस्व मामलों के तेजी से निपटारे में राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की भूमिका और बढ़ जाएगी। आप सबों को…
नवरात्र पर इस बार भी दंतेश्वरी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। डंकिनी नदी के पुल से यह नजारा बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहा है। मां के दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। दूर दूर से लोग यहां हर साल दर्शन करने पैदल भी आते हैं।.माई के दरबार में भक्त तरह तरह की मन्नतों के साथ बहुत कष्टपूर्ण तरीके से पहुंचते हैं। कोई घुटनों के बल तो कोई लेटकर मां तक पहुंच रहा है। जगदलपुर से दंतेवाड़ा की 85 किलोमीटर सड़क पैदल आ रहे भक्तों से गुलजार है। उनकी सुरक्षा के लिए वाहनों की आवाजाही…
जिले में सोमवार और मंगलवार को 48 घंटे में 100 मिमी बारिश हुई। इससे नदी नाले ऊफान पर आ गए हैं। जलस्तर बढ़ने से अंदरूनी इलाकों के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पढ़ाई, स्वास्थ्य, राशन व खेती किसानी के लिए ग्रामीणों को मजबूरी में जान जोखिम में डाल.जहां ज्यादा पानी है, वहां के छात्र पढ़ाई व परीक्षा से वंचित हो रहे हैं। दो दिन बारिश के बीच ऐसी ही एक तस्वीर कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम अंजाड़ी नाला की आई। ग्राम पंचायत घोड़ागांव से आश्रित ग्राम अंजाड़ी की दूरी 5 किमी है। हाईस्कूल के 13 विद्यार्थी रोज पैदल घोड़ागांव…
राज्य सरकार ने इस बार धान बेचने वाले किसानों के लिए नया सिस्टम तैयार किया है। एग्रीस्टैक और किसान पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करवाए बगैर किसान धान नहीं बेच पाएंगे। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया एग्रीस्टैक पोर्टल ही किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। इ.प्रदेश के लगभग सभी जिलों में इस तरह की स्थिति देखने को मिल रही है। दरअसल, राज्य शासन की ओर से कहा गया कि नया सिस्टम कई प्रकार की खामियों को दूर करेगा। इसमें रजिस्ट्रेशन कराने के बाद किसानों की पहचान और जमीन का ब्यौरा अब डिजिटल डेटाबेस से जुड़ जाएगा। इससे फर्जीवाड़े पर रोक…
भास्कर एक्सपर्ट- डॉ. अब्बास नकवी, एमडी मेडिसिन,डॉ. राकेश गुप्ता, सदस्य मेडि .काउंसिल डॉ. महेश सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष स्टेट IMA.बच्चे को कौनसा इंजेक्शन दिया गया, ये अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन फिर भी ऐसी आशंका हो सकती है कि बच्चे की मौत दवा के ओवरडोज की वजह से हुई हो। ये एंटीबायोटिक के ओवरडोज होने वजह से भी हो सकता है। दरअसल, किसी भी बच्चे को एंटीबायोटिक या कोई भी दवा का जो डोज दिया जाता है।उसमें उसके वजन, उसकी उम्र मेडिकल हिस्ट्री आदि पहलुओं पर अच्छी तरह से विचार करने के बाद ही डोज तय किया जाता है। इस केस…