सरगुजा के पर्यटन स्थल मैनपाट में रविवार दोपहर एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में झरने के नीचे गिर गया। करीब 40 फुट उंचाई से गिरे युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक मैनपाट का निवासी था एवं वह लंबे समय से बीमार भी था। आशंका है कि उसने झरने में कूदकर आत्महत्या.जानकारी के मुताबिक, मैनपाट के नर्मदापुर निवासी मयंक यादव (30) पिता बलराम यादव रविवार दोपहर घूमते हुए टाइगर प्वाइंट पहुंचा। वह संदिग्ध परिस्थिति में टाइगर प्वाइंट के झरने के नीचे गिर गया। युवक को नीचे गिरता देख मौके पर मौजूद सैलानियों में अफरा-तफरी मच गई। युवक करीब 40 फुट…
Author: admin
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सिटी कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर एक अंधे कत्ल का खुलासा किया है। इस मामले में ई-रिक्शा चालक की हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।.यह घटना 10 अक्टूबर की रात की है। पंचशील नगर निवासी अनिल यादव (लगभग 30 वर्ष) रात 11 बजे अपनी स्कूटी से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन, 11 अक्टूबर की सुबह, पंचशील नगर स्थित बिजली ऑफिस के सामने एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली।ई-रिक्शा चालक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के…
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित जूक क्लब में मोवा निवासी अज्जू पांडे को अपने साथियों के साथ मिलकर लात घूंसों से मारने वाले सौरभ चंद्राकर के भांजे और उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने महाराष्ट्र के बरौंद टोल नाका से सोमवार को पकड़ा।.पुलिस की गिरफ्त में मारपीट के आरोपी।आरोपियों का नाम पुलकित चंद्राकर, प्रखर चंद्राकर और मुकुल सोना बताया जा रहा है। आरोपियों से चार पहिया वाहन पुलिस ने जब्त किया है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई जारी है।तेलीबांधा निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा ने बताया, कि 21 सितंबर की रात को वीआईपी रोड स्थित जूक बार में आरोपियों ने…
जंगल सफारी की बाघिन की मौत से वन्य प्राणियों के इलाज के सिस्टम की सच्चाई सामने आ गई है। सफारी में निर्धारित मापदंडों के अनुसार न डॉक्टर हैं न बेहतर इलाज का बेहतर सिस्टम। सोनोग्राफी मशीन है, लेकिन उसका तकनीशियन नहीं है। बाघिन की मौत की सबसे बड़ी वजह यह.तकनीशियन न होने से सोनोग्राफी नहीं हो सकी, इस वजह से बीमारी का सही पता नहीं चला और डॉक्टर अपने अनुभव से पायरो प्लाज्मोसिस बीमारी मानकर इलाज करते रहे। बाघिन के पायोमेट्रा यानी गर्भाशय में मवाद भर गया था। इसका पता गुजरात के वनतारा के डाक्टरों यहां पहुंचे और सोनोग्राफी की,…
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। बताया जा रहा है कि वह अपने घर से कहकर निकला था कि कुछ काम है करके आ रहा हूं। वहीं शाम के रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में उसका शव मिला है। फिलहाल सुसाइड का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। मा.जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर में निर्मल स्कूल के पीछे गिल गली में रहने वाला नवजीत हलधर (35) रविवार की सुबह अपने घर से स्कूटी में निकला था। दोपहर बाद परिजनों को सूचना मिली की नवजीत का शव लामनी और करकापाल के बीच रेलवे ट्रैक…
रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम माना, डोमा और दतरेंगा में अवैध रूप से की गई प्लाटिंग को ध्वस्त किया। हाल ही में सेजबहार, डूमरतराई और अटल नगर स्थित NRDA इलाके में.दरअसल, प्रशासनिक टीम ने ग्राम माना में लगभग 4 एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को तोड़ दिया। प्लिंथ को ध्वस्त कर सड़क और रास्तों को काटकर प्लॉटिंग को खत्म कर दिया है। इसी तरह ग्राम डोमा में 3 एकड़ अवैध प्लाटिंग और ग्राम दतरेंगा में 4 एकड़ भूमि पर किए गए…
छत्तीसगढ़ में व्यापम की तरफ से वार्ड बॉय और वार्ड आया के 100 पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा शनिवार को हुई। रायगढ़ जिले में इस परीक्षा के लिए 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 6674 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ था।.परीक्षा में 4950 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1724 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार की गड़बड़ी या व्यवधान की सूचना नहीं मिली।समय पर पहुंचे अधिकांश परीक्षार्थी, कुछ को देरी के कारण नहीं मिली एंट्रीव्यापम की यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षार्थियों को परीक्षा…
रायपुर7 मिनट पहलेकॉपी लिंकइवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र में पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर वन अधिकार पट्टा प्राप्त करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर धोखाधड़ी कर शासन को 5 लाख 17 हजार 773 रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है।.यह मामला ग्राम मयाना के ग्रामीणों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, चारामा को दी गई शिकायत के बाद सामने आया। शिकायत में ग्राम पंचायत मयाना में शासकीय भूमि पर अवैध पट्टा वितरण का आरोप लगाया गया था। जांच में पाया गया कि आरोपी जीवन ठाकुर और अन्य ने धोखाधड़ी से वन अधिकार मान्यता पत्र बनवाए थे।…
पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव द्वारा बिलासपुर में सीएम बनने को लेकर बिलासपुर में दिए गए बयान के बाद सियासी बयानबाजी थम नहीं रही है। आज सरगुजा प्रवास पर पहुंचे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि बाबा सिर्फ नायक जैसी फिल्म में सीएम बन सकते हैं। इसके.पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने बिलासपुर प्रवास के दौरान बयान में कहा था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ेगी। मैं कभी नहीं कहूंगा कि मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता। मेरा नाम पहले भी मुख्यमंत्री के चला। कांग्रेस हाईकमान ने भी कहा है कि सामूहिक नेतृत्व के साथ हम…