छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर बलरामपुर में मंगलवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन हुआ। कृषि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।.संघ के जिला अध्यक्ष संजय यादव ने मांगों की जानकारी दी। इनमें 4300 ग्रेड पे निर्धारण और 2500 रुपए फिक्स टीए शामिल है। साथ ही संसाधन भत्ता और अतिरिक्त क्षेत्र भत्ते की मांग की गई है। अधिकारियों ने पदनाम में संशोधन कर कृषि विस्तार अधिकारी करने की मांग रखी है। गैर विभागीय कार्यों से मुक्ति और अनुदान राशि के लिए डीबीटी प्रणाली लागू करने की मांग भी की गई है। पदोन्नति…
Author: admin
नवरात्रि पर महतारी सदन का शुभारंभछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिले के मगरलोड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। कोंडागांव जिले में केशकाल विकासखंड के जामगांव और बहीगांव में बने महतारी सदन भी इसमें शामिल हैं।.जामगांव में आयोजित स्थानीय लोकार्पण कार्यक्रम में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कलेक्टर ने महिलाओं से सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी साझा की। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना, श्रम पंजीयन और लघु खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापना के लिए महिलाओं को प्रेरित किया।सेवक राम नेताम ने कहा-…
छत्तीसगढ़ मुंगेली में पुलिस ने 4 चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने एक घर में धावा बोलकर 18 हजार का सामान चुरा लिया था। जिसने चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। मामला फास्टरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दामापुर का है।.जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय तिला बाई महिलांग अपने मायके गोरखपुर में रह रही थीं। 17 सितंबर को ग्राम कोटवार ने उन्हें कॉल कर बताया कि उनके घर की छत पर लगा लोहे का दरवाजा खुला दिख रहा है।तिला बाई 21 सितंबर को अपने भतीजे के साथ दामापुर पहुंचीं। घर की जांच में पता चला कि पीछे का दरवाजा…
छत्तीसगढ़ के धमतरी में बुधवार को पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। पार्षद सुमन मेश्राम के नेतृत्व में महिलाएं गंजी और बाल्टी लेकर निगम पहुंचीं। प्रदर्शनकारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।.डाकबंगला वार्ड की पार्षद सुमन मेश्राम ने बताया कि पीजी कॉलेज रोड एरिया में पिछले 4 महीने से पानी की समस्या है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन को कई बार शिकायत की गई। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।पार्षद सुमन मेश्राम ने कहा कि महात्मा गांधी वार्ड में बोर खराब होने से लोगों को पानी की दिक्कत हो रही है। निगम प्रशासन ने…
BJP ने सोशल मीडिया पर पोस्टर-वीडियो के जरिए कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है।छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया पर कांग्रेस के खिलाफ घोटालों को लेकर लगातार पोस्ट कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके बेटे चैतन्य बघेल और सौम्या चौरसिया समेत कई अधिकारियों पर निशाना साधा गया है।.पोस्टर-वीडियो शेयर कर शराब घोटाला और पीएससी घोटाला समेत कई कथित भ्रष्टाचार मामलों का जिक्र किया गया है। इन वीडियो और पोस्टर में कांग्रेस नेता कीचड़ में समाते हुए, जेल और बंद कमरों में चर्चा करते हुए दिखाए गए हैं।इस पर कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के पास साय सरकार…
दंतेवाड़ा में 71 नक्सलियों ने हथियार छोड़कर सरेंडर कर दिया है।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर कुल 71 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें 21 महिला और 50 पुरुष नक्सली शामिल हैं। 30 नक्सलियों पर 64 लाख रुपए का इनाम घोषित है। सरेंडर करने वालों में डिवीजन कमेटी मेंबर (DVCM) और एरिया.छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत हर आत्मसमर्पित नक्सली को 50 हजार रुपए की तत्काल सहायता, स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण, कृषि भूमि आवंटन जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन अभियानों का मकसद नक्सलियों को हिंसा छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा और आत्मनिर्भर…
जशपुर पुलिस ने सन्ना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक 21 वर्षीय युवक और एक 17 वर्षीय बालक को पकड़ा है। चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है।.घटना 10 सितंबर 2025 की रात की है। सन्ना निवासी राकेश कुमार गुप्ता की रेड क्रोम रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट क्लासिक 350 घर के बाहर से चोरी हो गई थी। बाइक की कीमत लगभग 1.50 लाख रुपए है।पुलिस ने 50 से CCTV फुटेज खंगाले गएपुलिस ने जांच के दौरान आसपास के 50 से…
गौरेला में स्थित ब्रह्मचारी तालाब को स्वच्छ और सैर करने योग्य बनाने का अभियान शुरू हो गया है। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी हर्ष छाबरिया के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है।.तालाब चारों तरफ से झाड़ियों, खरपतवार और कचरे से घिरा हुआ है। हर्ष छाबरिया ने कहा कि जनसहयोग से इस तालाब को पूरी तरह साफ किया जाएगा। उनका मानना है कि कुछ दिनों में तालाब की स्थिति इतनी बदल जाएगी कि लोग इसे पहचान नहीं पाएंगे।अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष और कई प्रमुख लोग हुए शामिलइस अभियान में नगर पालिका गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे,…
बिलासपुर नगर निगम में छह महीने से सामान्य सभा की बैठक नहीं बुलाई गई है। नियम के अनुसार हर दो महीने में बैठक होनी चाहिए। सभापति विनोद सोनी ने आयुक्त को छह बार पत्र लिखा। कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने राज्य शासन को पत्र लिखा।.शासन को पत्र लिखने के दो दिन बाद आयुक्त ने बैठक का एजेंडा भेज दिया। इसके बाद सभापति ने 6 अक्टूबर को बैठक बुलाने का निर्देश दिया है। इस मामले में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने निगम से प्रतिवेदन मांगा है।निगम की राजनीति में यह घटनाक्रम मेयर पूजा विधानी और सभापति विनोद…
मुंगेली पुलिस ने लापरवाही से पालतू पशुओं को खुला छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। 22 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. प्रणम्य वैष्णव को केंद्र परिसर में एक काले रंग के कुत्ते ने काट लिया। उन्हें फौरन एंटी रेबीज इं.यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र घोरपुरा का है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर स्वास्थ्य केंद्र के परिसर अंदर में खड़े थे। तभी कुत्ते ने भोंकते हुए काट लिया। शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने कुत्ते के मालिक राम सिंह ठाकुर के खिलाफ धारा 291 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।पुलिस ने बताया…