छत्तीसगढ़ मुंगेली में पुलिस ने 4 चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने एक घर में धावा बोलकर 18 हजार का सामान चुरा लिया था। जिसने चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। मामला फास्टरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दामापुर का है।
.
जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय तिला बाई महिलांग अपने मायके गोरखपुर में रह रही थीं। 17 सितंबर को ग्राम कोटवार ने उन्हें कॉल कर बताया कि उनके घर की छत पर लगा लोहे का दरवाजा खुला दिख रहा है।
तिला बाई 21 सितंबर को अपने भतीजे के साथ दामापुर पहुंचीं। घर की जांच में पता चला कि पीछे का दरवाजा खुला था और घर का सामान बिखरा हुआ था। चोर राहर दाल, तिवड़ा, चना समेत करीब 18,800 रुपए का सामान चुरा ले गए हैं।

पूछताछ में स्वीकार किया जुर्म
शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की, तो पता चला कि चोरी गांव के ही लोगों ने की है। ज्वाला प्रसाद महिलांग, मनहरण डहरिया, अनिल महिलांग और झगरू चतुर्वेदी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
उन्होंने बताया कि 16-17 सितंबर की रात को घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर बाथरूम की तरफ से घर में घुसे। उन्होंने राहर, तिवड़ा, गेहूं, इंडक्शन, टूटा टीवी और टुलू पंप चुरा लिया। चोरी का सामान आरोपी अनिल के घर में छिपाकर रखा गया था। जिसे बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
<
