छत्तीसगढ़ के धमतरी में बुधवार को पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। पार्षद सुमन मेश्राम के नेतृत्व में महिलाएं गंजी और बाल्टी लेकर निगम पहुंचीं। प्रदर्शनकारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
.
डाकबंगला वार्ड की पार्षद सुमन मेश्राम ने बताया कि पीजी कॉलेज रोड एरिया में पिछले 4 महीने से पानी की समस्या है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन को कई बार शिकायत की गई। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
पार्षद सुमन मेश्राम ने कहा कि महात्मा गांधी वार्ड में बोर खराब होने से लोगों को पानी की दिक्कत हो रही है। निगम प्रशासन ने टैंकर से पानी की आपूर्ति की है। बोर की मरम्मत में समय लगने से एक-दो दिन तक समस्या बनी रह सकती है।

जल विभाग के सभापति ने मौके पर भेजा टीम
जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर ने वार्ड में टीम भेजकर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप वाली गली में पहले 10 कनेक्शन थे। अब यह बढ़कर 15 से 20 हो गए हैं। इससे पानी का प्रेशर कम हो गया है।
टेपनलों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने 4 महीने से पानी की समस्या के आरोप को गलत बताया है। समस्या के समाधान तक टैंकर से पानी की आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।

<
