![]()
मुंगेली पुलिस ने लापरवाही से पालतू पशुओं को खुला छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। 22 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. प्रणम्य वैष्णव को केंद्र परिसर में एक काले रंग के कुत्ते ने काट लिया। उन्हें फौरन एंटी रेबीज इं
.
यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र घोरपुरा का है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर स्वास्थ्य केंद्र के परिसर अंदर में खड़े थे। तभी कुत्ते ने भोंकते हुए काट लिया। शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने कुत्ते के मालिक राम सिंह ठाकुर के खिलाफ धारा 291 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी गौवंशीय पशुओं को सड़कों पर लावारिस छोड़ने वाले मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसी लापरवाही बरतने वाले पशु मालिकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
<
