नवरात्रि पर महतारी सदन का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिले के मगरलोड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। कोंडागांव जिले में केशकाल विकासखंड के जामगांव और बहीगांव में बने महतारी सदन भी इसमें शामिल हैं।
.
जामगांव में आयोजित स्थानीय लोकार्पण कार्यक्रम में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कलेक्टर ने महिलाओं से सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी साझा की। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना, श्रम पंजीयन और लघु खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापना के लिए महिलाओं को प्रेरित किया।

सेवक राम नेताम ने कहा- महतारी सदन से मजबूत होगी नारी
जिला भाजपा अध्यक्ष सेवक राम नेताम ने नवरात्रि के अवसर पर महतारी सदन के शुभारंभ को नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई और एसडीएम आकांक्षा नायक सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
महतारी सदन महिलाओं के लिए सम्मान और आत्मनिर्भरता का केंद्र बनेंगे। इन सदनों से महिलाओं की क्षमताओं को नई पहचान मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।
<
