Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur Corporation has not held a general meeting for the last six months. | बिलासपुर निगम में 6 महीने से नहीं हुई सामान्य सभा: सभापति ने शासन को लिखा पत्र, 6 अक्टूबर को होगी बैठक – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Bilaspur Corporation has not held a general meeting for the last six months. | बिलासपुर निगम में 6 महीने से नहीं हुई सामान्य सभा: सभापति ने शासन को लिखा पत्र, 6 अक्टूबर को होगी बैठक – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c50a667f 378f 40e4 b71d c2eda1287b57 1758711984158
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर नगर निगम में छह महीने से सामान्य सभा की बैठक नहीं बुलाई गई है। नियम के अनुसार हर दो महीने में बैठक होनी चाहिए। सभापति विनोद सोनी ने आयुक्त को छह बार पत्र लिखा। कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने राज्य शासन को पत्र लिखा।

.

शासन को पत्र लिखने के दो दिन बाद आयुक्त ने बैठक का एजेंडा भेज दिया। इसके बाद सभापति ने 6 अक्टूबर को बैठक बुलाने का निर्देश दिया है। इस मामले में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने निगम से प्रतिवेदन मांगा है।

निगम की राजनीति में यह घटनाक्रम मेयर पूजा विधानी और सभापति विनोद सोनी के बीच तनाव को दर्शाता है। निगम में भाजपा का शासन है। बैठक का निर्धारण मेयर और सभापति के आपसी विचार-विमर्श से होना था।

आगामी बैठक में जीएसटी में मिली छूट पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके लिए शासन ने सभी निकायों को पत्र भेजा है।

49f46117 9b16 4c71 9adc 110a4fdd5fe8 1758711984159

सभापति ने जनहित के मुद्दे गिनाए नगर निगम के सभापति विनोद सोनी के मुताबिक जीएसटी में बड़ी छूट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करने के अहम प्रस्ताव के साथ ही जनहित के तीन मुद्दे हैं, जिनके लिए उन्होंने बैठक बुलाने कहा था। इसमें जाति प्रमाण पत्र, निराश्रित पेंशन और जनहित के पानी, बिजली, सड़क, सफाई जैसे विषय शामिल हैं।

इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम द्वारा आयोजित किए जाने वाले दशहरा महोत्सव, शहर में बड़े पैमाने पर हो रहे दुर्गोत्सव की व्यवस्थाओं आदि का मुद्दा भी शामिल है।

जल भराव, करंट से मौत की चर्चा तक नहीं: नेता प्रतिपक्ष नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने आरोप लगाया कि भरी गर्मी में जल संकट और बारिश में जल भराव की समस्या से लोग जूझते रहे पर इन ज्वलंत मुद्दों पर निगम की बैठक नहीं बुलाई गई। उन्होंने कहा कि बैठक बुलाने के लिए उन्होंने सभापति और आयुक्त को दो बार पत्र लिखे पर उस पर गौर नहीं किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही एमआईसी की बैठक बुलाई गई लेकिन इसमें भी जल भराव और इस दौरान वार्ड क्रमांक 19 कस्तूरबा नगर में करंट से आलोक दीक्षित की मौत जैसे संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा तक नहीं की गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुख्यमंत्री सचिवालय में बड़ा फेरबदल:अधिकारियों के बीच नए सिरे से बांटा गया काम, संभागों की भी जिम्मेदारी तय

June 3, 2026

रायपुर समेत प्रदेश की आईटीआई रिक्त सीटों पर आवेदन शुरू:15 जून तक ऑनलाइन पंजीयन, कोपा, स्टेनो हिन्दी सहित विभिन्न कोर्स में मिलेगा प्रवेश

June 3, 2026

Farmhouse Murder, CGPSC Scam ED Raid, Driver Burnt, Lightning Deaths

June 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072803
Views Today : 35
Views Last 7 days : 1524
Views Last 30 days : 5690
Total views : 96329
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.