Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Weather Update| Rain Storm Alert Bastar Surguja Kanker Sukma Dantewada | 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 28 जिलों में अलर्ट: गरज-चमक, बिजली गिरने और आंधी के आसार, रायपुर-दुर्ग समेत 5 जिलों में मौसम सामान्य – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Weather Update| Rain Storm Alert Bastar Surguja Kanker Sukma Dantewada | 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 28 जिलों में अलर्ट: गरज-चमक, बिजली गिरने और आंधी के आसार, रायपुर-दुर्ग समेत 5 जिलों में मौसम सामान्य – Chhattisgarh News

By adminOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 5 51744340111 1759285835
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


तस्वीर रायपुर की है जहां मंगलवार दोपहर को तेज बारिश हुई थी।

छत्तीसगढ़ में आज से अगले 3 दिनों तक तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिससे प्रदेश में वर्षा की तीव्रता बढ़ सकती है।

.

इस बीच, मौसम विभाग ने बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद और बलौदाबाजार को छोड़कर राज्य के बाकी सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा नारायणपुर में 20 मिमी दर्ज की गई।

रायपुर में मंगलवार सुबह से तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि, दोपहर बाद बादल छाने लगे और कुछ इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली। इसके बाद देर रात गरज-चमक के साथ कई इलाकों में फिर बारिश हुई।

comp 1 59 1759286064

देखिए तस्वीरें-

रायपुर में मंगलवार को दोपहर 3 बजे के बाद तेज बारिश हुई।

रायपुर में मंगलवार को दोपहर 3 बजे के बाद तेज बारिश हुई।

रायपुर में मंगलवार को सुबह से धूप छाई हुई थी। दोपहर के बाद अचानक मौसम बदला।

रायपुर में मंगलवार को सुबह से धूप छाई हुई थी। दोपहर के बाद अचानक मौसम बदला।

बेमेतरा में सबसे कम बरसा पानी

प्रदेश में अब तक 1167.4 मिमी औसत बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 524.5 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। जबकि बलरामपुर में 1520.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 52% ज्यादा है।

cg mansoon 21 3 1759285420

जानिए क्यों होती है खंड वर्षा

  • स्थानीय बादल बनना – जब किसी छोटे इलाके में ज्यादा गर्मी से पानी भाप बनकर ऊपर जाता है और जल्दी ठंडा होकर बादल बनाता है, तो वहीं बारिश हो जाती है। पास के इलाके में अगर हवा और तापमान अलग हो तो वहां बारिश नहीं होती।
  • भू-आकृति (टोपोग्राफी) – पहाड़, नदी या जंगल वाले क्षेत्र में हवा की नमी फंस जाती है और बारिश करा देती है, जबकि बगल का इलाका सूखा रह सकता है।
  • हवा की दिशा – हवा अगर किसी खास जगह नमी लेकर रुक जाए या घूम जाए तो उसी जगह पर बरसात होती है, आस-पास सूखा रह सकता है।
  • तापमान और नमी का अंतर – किसी छोटे इलाके में अगर नमी ज्यादा है और तापमान तेजी से बदलता है तो वहीं बादल फट कर बारिश कर देता है।
chatgpt image sep 30 2025 115840 pm 1759256858
ifa6nk 1758946595

जानिए क्यों गिरती है बिजली

बादलों में मौजूद पानी की बूंदें और बर्फ के कण हवा से रगड़ खाते हैं, जिससे उनमें बिजली जैसा चार्ज पैदा होता है। कुछ बादलों में पॉजिटिव और कुछ में नेगेटिव चार्ज जमा हो जाता है। जब ये विपरीत चार्ज वाले बादल आपस में टकराते हैं तो बिजली बनती है।

आमतौर पर यह बिजली बादलों के भीतर ही रहती है, लेकिन कभी-कभी यह इतनी तेज होती है कि धरती तक पहुंच जाती है। बिजली को धरती तक पहुंचने के लिए कंडक्टर की जरूरत होती है। पेड़, पानी, बिजली के खंभे और धातु के सामान ऐसे कंडक्टर बनते हैं। अगर कोई व्यक्ति इनके पास या संपर्क में होता है तो वह बिजली की चपेट में आ सकता है।

zkk19 july slide 0217528334151757614451 1757732055
zkk19 july slide 0317528334641757614468 1757732062
zkk19 july slide 0117528334381757614483 1757732107



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

चिड़िया रंग प्यारी प्रजाति के तीन पक्षियों का शिकार:बलरामपुर में 5 शिकारियों को किया गया अरेस्ट, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

April 21, 2026

राजिम में प्याऊ का शुभारंभ राहगीरों को मिलेगी राहत

April 21, 2026

पुल निर्माण रुका, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम:काम रोकने से पुराने रपटे की मरम्मत की मांग, महिलाएं और स्कूली बच्चे भी प्रदर्शन में शामिल

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068186
Views Today : 59
Views Last 7 days : 1031
Views Last 30 days : 4132
Total views : 89142
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.