Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur boyfriend-murder case…couple seen in lodge’s CCTV | रायपुर में बॉयफ्रेंड-मर्डर केस..लॉज के CCTV में दिखा कपल: दो बार चेक-इन किया, घर पहुंचकर मां को पूरी बात बताई; खून के छींटे से फंसी – Chhattisgarh News
Breaking News

Raipur boyfriend-murder case…couple seen in lodge’s CCTV | रायपुर में बॉयफ्रेंड-मर्डर केस..लॉज के CCTV में दिखा कपल: दो बार चेक-इन किया, घर पहुंचकर मां को पूरी बात बताई; खून के छींटे से फंसी – Chhattisgarh News

By adminOctober 1, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 09 30 at 114024 pm 1 1759259241
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


एवॉन लॉज में नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को मार डाला। एवॉन लॉज की CCTV तस्वीर है।

राजधानी रायपुर में बॉयफ्रेंड का मर्डर करने वाली नाबालिग गर्लफ्रेंड को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मंगलवार (30 सितंबर) को बिलासपुर से पकड़ाई आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर किया है। वहीं, इस कपल का होटल में एंट्री करते हुए एक CCTV फुटेज भी आया है।

.

मामला गंज थाना क्षेत्र का है। फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि घटना वाले दिन लड़की ने स्कार्फ पहना था और युवक ब्लैक शर्ट में नजर आया। इस वारदात के दूसरे दिन पुलिस को जांच में कई नए फैक्ट भी मिले है। बता दें कि नाबालिग 27 सितंबर को अपने बॉयफ्रेंड का मर्डर कर बिलासपुर भाग गई थी।

आरोपी घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजन उसे बिलासपुर के कोनी थाने लेकर पहुंचे। कोनी पुलिस ने रायपुर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद लॉज का कमरा खुलवाया गया।

सीसीटीवी के मुताबिक, इस कपल ने एवॉन लॉज में दो बार चेक-इन किया था। साथ ही गर्लफ्रेंड ने मर्डर के बाद लॉज मालिक से फोन पर झूठ भी बोला था। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में नाबालिग के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतक मोहम्मद सद्दाम (20) मूल रूप से बिहार का रहने वाला था।

मृतक मोहम्मद सद्दाम (20) मूल रूप से बिहार का रहने वाला था।

एवॉन लॉज में नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को मार डाला। एवॉन लॉज की तस्वीर है।

एवॉन लॉज में नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को मार डाला। एवॉन लॉज की तस्वीर है।

28 सितंबर को आखिरी बार दिखा था मृतक

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड मोहम्मद सद्दाम के साथ 27 सितंबर को सुबह 7 बजे के करीब रायपुर के एवन लॉज पहुंची थी। जहां उन्हें कमरा नंबर 103 दिया गया।

फिर अगले दिन 28 सितंबर को सुबह 9 बजे कपल ने चेक आउट कर दिया था। फिर इसी 28 तारीख को शाम 7:15 दोनों फिर एक बार लॉज आए। वापस वह कमरा नंबर 103 पर ठहर गए। इसी समय लॉज स्टाफ ने मोहम्मद सद्दाम को अंतिम बार जिंदा देखा गया।

मर्डर के बाद एवॉन लॉज में पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची।

मर्डर के बाद एवॉन लॉज में पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची।

बॉयफ्रेंड मोहम्मद सद्दाम की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई पुलिस।

बॉयफ्रेंड मोहम्मद सद्दाम की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई पुलिस।

अबॉर्शन कराने की बात लेकर झगड़े थे दोनों

इसी रात नाबालिग गर्लफ्रेंड और सद्दाम के बीच जोरदार झगड़ा हुआ। दरअसल नाबालिग प्रेग्नेंट थी उसने जब यह बात सद्दाम को बताई। तो उसने गर्भपात के लिए कह दिया। इस बात पर दोनों में जमकर लड़ाई हुई। फिर सद्दाम गहरी नींद पर सो गया।

रात करीब 3 बजे के आसपास नाबालिग गर्लफ्रेंड ने सद्दाम के गर्दन और पीठ में चाकू से 5 बार वार किया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मंगलवार (30 सितंबर) को गंज पुलिस ने आरोपी लड़की को बिलासपुर से रायपुर लाकर पूछताछ की।

नाबालिग के साथ मृतक की दोस्ती करीब 2 साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी।

नाबालिग के साथ मृतक की दोस्ती करीब 2 साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी।

कमरे की लाइट जलने पर लॉज मालिक को हुआ था शक

युवक की हत्या करने के बाद नाबालिग लॉज के कमरे को बाहर से लॉक करके ट्रेन से बिलासपुर चली गई। इस दौरान उसने सद्दाम का मोबाइल फोन भी अपने साथ रख लिया।

29 सितंबर की सुबह साढ़े 7 बजे लॉज मालिक ओजस जैन को 103 नंबर कमरे के अंदर की लाइट जलती दिखी। बाहर से ताला लगा था। उसने सद्दाम का रजिस्टर से मोबाइल नंबर निकाला और फोन किया।

नाबालिग फोन पर बोली- बाथरूम गए है

मोबाइल फोन को गर्लफ्रेंड ने उठाया और बोली कि हम लोग ट्रेन से कहीं जा रहे हैं। मालिक ने सद्दाम से बात कराने को कहा तो फौरन नाबालिग बोली कि वह बाथरुम गए हैं बाथरूम से लौटेगा तो बात करवा दूंगी। लेकिन लॉज में वापस कोई कॉल नहीं आया।

फिर लॉज मालिक ने भी दोबारा फोन नहीं किया। शाम को जब कमरा नंबर 103 को खुलवाया गया। तो अंदर सद्दाम की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी और आसपास खून बिखरा था।

बिलासपुर पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद लॉज पहुंची थी रायपुर की गंज थाना पुलिस।

बिलासपुर पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद लॉज पहुंची थी रायपुर की गंज थाना पुलिस।

इसी लॉज में युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है।

इसी लॉज में युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है।

लड़की के कपड़े पर थे खून के छींटे

वारदात के बाद नाबालिग ट्रेन से बिलासपुर आ गई। इस दौरान उसने लॉज के रूम की चाबी रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। वह अपने घर कोनी पहुंची। लड़की के कपड़े में खून के छींटे थे जिसे देखकर उसकी मां ने सवाल किए। जिसके बाद नाबालिग फंस गई फिर उसने अपनी मां को पूरी कहानी बताई।

इसके बाद परिजन नाबालिग लड़की को लेकर कोनी थाना पहुंचे थे। उसने बताया कि वह प्रेग्नेंट हो गई थी। शादी को लेकर प्रेमी के साथ झगड़ा हुआ था। इस दौरान गहरी नींद में सोते समय उसने मर्डर किया। कोनी पुलिस की सूचना के बाद गंज पुलिस ने लॉज पहुंचकर कमरे का दरवाजा खुलवाया था।

जांच में सामने आया है कि मृतक की कई अलग-अलग नाम से आईडी भी थी।

जांच में सामने आया है कि मृतक की कई अलग-अलग नाम से आईडी भी थी।

अलग-अलग नाम से मृतक की थी आईडी

मृतक मोहम्मद सद्दाम (20) मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। वह वर्तमान में अभनपुर इलाके में किराए के कमरे में रह रहा था। यहां वह एक इंजीनियरिंग फूड की फैक्ट्री पर काम करता था। नाबालिग के साथ उसकी दोस्ती करीब 2 साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी।

दोनों पहले भी कई बार रायपुर में मिल चुके थे। जांच में सामने आया है कि मृतक की कई अलग-अलग नाम से आईडी भी थी। फिलहाल घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

…………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर में प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को चाकू से मार-डाला: गले-पीठ पर 5 वार, मर्डर कर ट्रेन से भागी बिलासपुर, पुलिस से बोली-मैंने मार दिया

comp 7 417591640441759168384 1759284754

रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवॉन लॉज में नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड (16) ने बॉयफ्रेंड की चाकू गोदकर हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड ने युवक पर 5 बार चाकू से वार किया है। गर्दन-पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

चिड़िया रंग प्यारी प्रजाति के तीन पक्षियों का शिकार:बलरामपुर में 5 शिकारियों को किया गया अरेस्ट, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

April 21, 2026

राजिम में प्याऊ का शुभारंभ राहगीरों को मिलेगी राहत

April 21, 2026

पुल निर्माण रुका, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम:काम रोकने से पुराने रपटे की मरम्मत की मांग, महिलाएं और स्कूली बच्चे भी प्रदर्शन में शामिल

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068186
Views Today : 59
Views Last 7 days : 1031
Views Last 30 days : 4132
Total views : 89142
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.