Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Deputy CM worships Durga on Navratri | नवरात्र पर डिप्टी सीएम ने की दुर्गा की आराधना – kabirdham News
Breaking News

Deputy CM worships Durga on Navratri | नवरात्र पर डिप्टी सीएम ने की दुर्गा की आराधना – kabirdham News

By adminOctober 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
206 175923693968dbd34b8e64e 30septemberbeme
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



206 175923693968dbd34b8e64e 30septemberbeme

.

नवरात्र पर्व पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा अष्टमी के दिन कबीरधाम जिले के प्रवास पर रहे। उन्होंने कवर्धा व आसपास स्थित मां दुर्गा मंदिरों व पंडालों में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। शृंगार सामग्री अर्पित कर, महाआरती में शामिल हुए। उन्होंने सेवा मंडली के साथ बैठक कर माता सेवा भी की। कवर्धा शहर के काली मंदिर, दंतेश्वरी मंदिर, चंडी मंदिर, परमेश्वरी मंदिर समेत ठाकुरपारा, कुम्हारपारा, राजमहल चौक, भोरमदेव रोड व सकरहा घाट में स्थापित दुर्गा पंडालों का दर्शन किया।

दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं से भेंटकर उनका हालचाल जाना। नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। वे छीरपानी कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने मां दुर्गा पंडाल में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बच्चों के साथ खेल प्रतियोगिता में सहभागिता की। इसी प्रकार मां विंध्यवासिनी मंदिर, महामाया मंदिर व जनपद पंचायत कार्यालय के समीप स्थित दुर्गा पंडाल में दर्शन किए। शर्मा ने कहा कि नवरात्र शक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का पर्व है। यह हमें माता दुर्गा के विविध रूपों की आराधना कर नई प्रेरणा और सकारात्मक शक्ति प्रदान करता है। नवरात्र में उपवास, साधना, कन्या पूजन व सामूहिक भक्ति का विशेष महत्व है।

धार्मिक कार्यक्रम में शहर के श्रद्धालु भी शामिल हुए विजय शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति में कन्या को देवी स्वरूप माना गया है और कन्या भोज के माध्यम से हम यह संदेश देते हैं कि नारी शक्ति का सम्मान समाज की मूल धारा है। नवरात्र हमें शक्ति की उपासना के साथ-साथ सेवा, सहयोग व सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, शांति व समृद्धि की मंगलकामना की। इस मौके पर मंजीत बैरागी, सौरभ सिंह, हेमचंद चंद्रवंशी, नवीन ठाकुर, विजय पाली, राजा द्धिवेदी, शानू साहू, अनिल ठाकुर, सतविंदर पाहुजा, रवि राजपूत, पार्षद सुनील साहू, अजय ठाकुर, योगेश चंद्रवंशी, रिंकेश वैष्णव, नरेन्द्र मानिकपुरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

उपमुख्यमंत्री साव कोदवामहंत समाधान शिविर में पहुंचे:ग्रामीणों से मिलकर सुनीं समस्याएं, कहा- सुशासन तिहार योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान

June 5, 2026

बलरामपुर में 3.851 हेक्टेयर वनभूमि से अतिक्रमण हटा:गाजर गांव में 31 अवैध मकानों को किया गया ध्वस्त, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

June 5, 2026

नेशनल जियोग्राफी टीम ने बैगा बहुल क्षेत्रों का भ्रमण किया:टीम ने जनजातीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की सराहना की

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072853
Views Today : 3
Views Last 7 days : 1175
Views Last 30 days : 5689
Total views : 96380
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.