Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Surguja Eleven defeated Tribal Tiger in the final match. | फाइनल मैच में सरगुजा इलेवन ने ट्राइबल टाइगर को दी शिकस्त – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Surguja Eleven defeated Tribal Tiger in the final match. | फाइनल मैच में सरगुजा इलेवन ने ट्राइबल टाइगर को दी शिकस्त – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2 175923718768dbd4434d7fb whatsappimage
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2 175923718768dbd4434d7fb whatsappimage

.

शहर के गांधी स्टेडियम में एक माह से चल रही संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को दर्शकों से भरे मैदान में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में सरगुजा इलेवन ने ट्राइबल टाइगर को 5-3 गोल के अंतर से हराकर संभागीय चैम्पियन का खिताब जीत लिया।

दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में फाइनल मैच का रोमांच अपने चरम पर देखा गया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव रहे। विजेता टीम सरगुजा इलेवन को 51,000 रुपए नगद और भव्य ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता ट्राइबल टाइगर को 31,000 रुपए नगद और ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा, बेस्ट ग्रामीण टीम, बेस्ट अनुशासित टीम, मैन ऑफ द सीरीज सहित अन्य बेहतरीन खिलाड़ियों को भी शील्ड व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत करने वाले दल को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री प्रबोध मिंज ने जनवरी 2026 में अखिल भारतीय गोल्ड कप प्रतियोगिता आयोजित करने की बड़ी घोषणा की। इस पहल पर विधायक राम कुमार टोप्पो ने 2.50 लाख रुपए और अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने 1 लाख रुपए का सहयोग देने की घोषणा की। यह प्रतियोगिता इस साल 30 अगस्त को शुरू हुई थी, जिसमें सरगुजा समेत पूरे संभाग से कुल 40 फुटबॉल टीमें शामिल हुईं। प्रतियोगिता में टीमों के बीच कुल 47 मैच खेले गए।

1992 से गांधी स्टेडियम में हो रहा है आयोजन सरगुजा के वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी राम बहादुर लांबा ने टूर्नामेंट का इतिहास बताते हुए कहा कि इसकी शुरुआत 60 के दशक में राममंदिर मैदान से हुई थी, तब सिर्फ 8 से 10 टीमें भाग लेती थीं। समय के साथ इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि दर्शक मैदान के चारों ओर पेड़ों पर चढ़कर मैच देखते थे, जिसके कारण इसे पुलिस लाइन और फिर कला केंद्र मैदान में शिफ्ट करना पड़ा। 1992 से यह प्रतियोगिता हर साल नवनिर्मित गांधी स्टेडियम में आयोजित हो रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आज से अगले 12 दिनों तक चढ़ेगा CCPL का फीवर:रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच पहला मुकाबला, एक्ट्रेस मोनी राय करेंगी परफार्म

June 3, 2026

छत्तीसगढ़ में 500 से ज्यादा तहसीलदार-नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर:भाजपा विधायक के गिरफ्तारी की मांग, सरकारी कामकाज ठप, लोग भटकते दिखे

June 3, 2026

रायपुर में आज से सफाई ठेकेदारों की हड़ताल:70 वार्डों में काम ठप्प, 4 महीने से भुगतान नहीं मिलने का आरोप

June 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072784
Views Today : 16
Views Last 7 days : 1505
Views Last 30 days : 5671
Total views : 96310
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.