बलौदा बाजार में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा प्रवक्ता ने एक टीवी चर्चा के दौरान राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी है।.इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सिटी कोतवाली थाने पहुंचा। उन्होंने कोतवाली प्रभारी अजय झा को ज्ञापन सौंपकर आरोपी भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की।राहुल गांधी को धमकी पर कांग्रेसी नाराजकांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव ने एक टीवी चैनल पर प्रसारित…
Author: admin
साइबर ठगों ने मेडिकल व्यापारी से 73 लाख की ठगी की है। (प्रतीकात्मक इमेज)छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मेडिकल कारोबारी से 73 लाख की ऑनलाइन ठगी की गई है। व्यापारी को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए लोन की जरूरत थी। तभी मुंबई की कथित प्राइवेट फाइनेंस कंपनी ने प्रधानमंत्री समृद्धि योजना के तहत लोन दिलाने का झांसा दिया।.इस दौरान प्रोसेसिंग चार्ज के बहाने उससे 73 लाख रुपए जमा कराए। जब लोन नहीं मिला तो व्यापारी को ठगी का पता चला। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।CSP निमितेश सिंह ने बताया कि उसलापुर स्थित नेचर सिटी निवासी राजेश पांडेय (50) मेडिकल व्यवसायी…
सरगुजा जिले में SECL के अमेरा खदान के विस्तार को लेकर कराए जा रहे मिट्टी उत्खनन से भड़के ग्रामीणों ने पोकलेन के चालक एवं माइनिंग कंपनी के मैनेजर की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों के हमले में दोनों घायल हो गए हैं। यहां ग्रामीण अपनी जमीन देने तैयार नहीं है.सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र में संचालित अमेरा माइंस के विस्तार के लिए एक माह से SECL के अधिकारियों द्वारा पुलिस बल लगाकर ग्रामीणों की खड़ी फसल में मशीनें चढ़ा दी गई। ग्रामीण SECL की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार वे जमीनें नहीं देना चाहते। उन्होंने ने…
दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में शराब पीने की बात पर दो दिन पहले हुए झगड़े का बदला आरोपी ने लोहे के फावड़े से लिया। आरोपी ने युवक के सिर पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई और उसे छत से धक्का देने की कोशिश भी की। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई। पुलिस ने घट.दरअसल, देवेंद्र कुमार यादव (27) इंदिरा नगर उतई में रहता है। जो कि पेशे से मजदूर है। 30 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे वह इंदिरा नगर चौक स्थित दुर्गा पंडाल में प्रसाद बांट रहा था। इसी दौरान शौच के लिए पास ही…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को प्रदेश प्रवास में रहेंगे। बीजेपी नेताओं ने उनके आगमन की तैयारियां शुरू कर दी है। बतादें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा महोत्सव को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा म.नई दिल्ली में बस्तर दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें मुरिया दरबार में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। यह प्रतिनिधिमंडल बस्तर सांसद और दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप के नेतृत्व में था, जिसमें मांझी-चालकी और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।अमित शाह ने सोशल मीडिया में ये ट्वीट किया…
बिलासपुर में विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस कोर्ट ने 10 नशा कारोबारियों को 4 से 15 साल तक के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इन मामलों में सटीक विवेचना करने वाले सिविल लाइन थाने के छह पुलिसकर्मियों को एसएसपी रजनेश सिंह ने सम्मानित किया।.एसएसपी रजनेश सिंह ने दो उपनिरीक्षकों, दो सहायक उपनिरीक्षकों और दो आरक्षकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने घोषणा की कि इन पुलिसकर्मियों की उपलब्धियों को उनकी सर्विस बुक में भी दर्ज किया जाएगा।इन्हें किया गया सम्मानितजिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट विवेचना के लिए पुरस्कृत किया गया, उनमें उपनिरीक्षक अमृत साहू,…
रायपुर के WRS कॉलोनी में रावण की सुरक्षा में बंदूकधारी जवानों की 24 घंटे तैनाती की है।देशभर में 2 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ऐसा रावण भी है, जिसकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे जवान बंदूक लेकर तैनात रहते हैं। WRS कॉलोनी में 24 सितंबर से 4 CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) जवानों की तैनात.ये जवान अलग-अलग शिफ्ट में रावण की सुरक्षा करते हैं। नेशनल क्लब के संस्थापक जी.स्वामी ने बताया कि रावण के निर्माण के समय से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना जरूरी…
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गुरुवार को बिरनपुर मामले में प्रेस कांफ्रेंस की । बैज ने कहा कि इस मामले में सीबीआई ने चार्ज शीट घटना का विस्तृत विवरण दिया है, जिसकी विवेचना में स्पष्ट हुआ है कि यह घटना क्रम दो बच्चों के झगड़े से शुरू हो कर दो परि.बैज ने कहा कि सीबीआई ने अपनी जांच में यह भी पाया कि इस घटना में कोई राजनैतिक षड्यंत्र नहीं था, यह एक मामूली झगड़ा था, जिसने खूनी रूप ले लिया। दीपक ने कहा कि सीबीआई जांच के बिन्दु भाजपा सरकार ने तय किया था यदि जांच के बिन्दु…
रायपुर43 मिनट पहलेकॉपी लिंकइवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने बुधवार को नशीली दवाओं के एक और सप्लायर फरदीन खान (उम्र 23 वर्ष, निवासी ओम नगर, उरला दुर्ग) को गिरफ्तार किया है। फरदीन को एनडीपीएस एक्ट के तहत रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह इस मामले का छठा आरोपी है।.16 सितंबर को पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी वैभव खंडेलवाल के कब्जे से 7 सफेद प्लास्टिक की बोरियों में भरी बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की थीं। इसी केस की कड़ी में लगातार जांच आगे बढ़ रही थी।कुणाल के बयान में आया था फरदीन…