बिलासपुर में विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस कोर्ट ने 10 नशा कारोबारियों को 4 से 15 साल तक के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इन मामलों में सटीक विवेचना करने वाले सिविल लाइन थाने के छह पुलिसकर्मियों को एसएसपी रजनेश सिंह ने सम्मानित किया।
.
एसएसपी रजनेश सिंह ने दो उपनिरीक्षकों, दो सहायक उपनिरीक्षकों और दो आरक्षकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने घोषणा की कि इन पुलिसकर्मियों की उपलब्धियों को उनकी सर्विस बुक में भी दर्ज किया जाएगा।

इन्हें किया गया सम्मानित
जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट विवेचना के लिए पुरस्कृत किया गया, उनमें उपनिरीक्षक अमृत साहू, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक चंद्रकांत डहरिया, सहायक उपनिरीक्षक राजेशधर दीवान, आरक्षक मनोज साहू और आरक्षक बृजनंदन साहू शामिल हैं।
इन नशा कारोबारियों हो हुई सजा
इस मामले में अजीत साहू और घनश्याम साहू (दोनों निवासी कोतमा, जिला अनूपपुर, मप्र), जोगनी कुर्रे (मिनी बस्ती जरहाभाठा), अक्षय कुर्रे (मिनी बस्ती जरहाभाठा) और मनीषा टंडन (मिनी बस्ती जरहाभाठा) को 15-15 वर्ष का कठोर कारावास दिया गया है। मोहम्मद जाहिद (तालापारा) को भी 15 वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया गया है।
इसके अलावा छोटू उर्फ अख्तर (बॉम्बे आवास बंधवापारा, थाना सरकंडा) को 10 वर्ष का कठोर कारावास मिला है। प्रमोद ध्रुव (मगरपारा), अजय वर्मा (सीपत, थाना सीपत) और मुकेश साहू (कोटा, थाना कोटा) को 4-4 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है।

<
