![]()
बलौदा बाजार में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा प्रवक्ता ने एक टीवी चर्चा के दौरान राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी है।
.
इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सिटी कोतवाली थाने पहुंचा। उन्होंने कोतवाली प्रभारी अजय झा को ज्ञापन सौंपकर आरोपी भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
राहुल गांधी को धमकी पर कांग्रेसी नाराज
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव ने एक टीवी चैनल पर प्रसारित बहस के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जानलेवा धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया। कांग्रेस ने इस घटना को लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया है।
इस मांग का समर्थन करने के लिए भाटापारा विधायक इंद्र साव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे, जनपद सदस्य आर्यन शुक्ला और पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश यदु सहित कई वरिष्ठ नेता थाने पहुंचे थे।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने इस अवसर पर कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गोली से उड़ा देने की धमकी देने वाला व्यक्ति खुलेआम घूम रहा है, क्योंकि वह भाजपा से जुड़ा नेता है।
वहीं, भाटापारा विधायक इंद्र साव ने मांग की, “हमारे राष्ट्रीय नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले भाजपा नेता के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।”
<
