Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Raipur Such a Ravana for whose security soldiers are deployed with guns | रावण की सुरक्षा में बंदूकधारी जवानों की 24 घंटे तैनाती: 4 शिफ्ट में करते हैं ड्यूटी, 110 फीट ऊंचे दशानन; कल 30 मिनट होगी आतिशबाजी – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Raipur Such a Ravana for whose security soldiers are deployed with guns | रावण की सुरक्षा में बंदूकधारी जवानों की 24 घंटे तैनाती: 4 शिफ्ट में करते हैं ड्यूटी, 110 फीट ऊंचे दशानन; कल 30 मिनट होगी आतिशबाजी – Chhattisgarh News

By adminOctober 1, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 20 1759328652
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर के WRS कॉलोनी में रावण की सुरक्षा में बंदूकधारी जवानों की 24 घंटे तैनाती की है।

देशभर में 2 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ऐसा रावण भी है, जिसकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे जवान बंदूक लेकर तैनात रहते हैं। WRS कॉलोनी में 24 सितंबर से 4 CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) जवानों की तैनात

.

ये जवान अलग-अलग शिफ्ट में रावण की सुरक्षा करते हैं। नेशनल क्लब के संस्थापक जी.स्वामी ने बताया कि रावण के निर्माण के समय से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना जरूरी होता है। यही कारण है कि जवानों की ड्यूटी लगती है।

WRS मैदान में इस साल 110 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया जाएगा। रावण दहन के बाद 30 मिनट तक आतिशबाजी होगी। बंगाल से टीम बुलाई गई है। मैदान रेलवे ट्रैक के पास होने के कारण सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। रेलवे ट्रैक के किनारे 200 से ज्यादा RPF, GRP और जिला पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे।

गुरुवार दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक बिलासपुर और नागपुर से आने वाली ट्रेनें हॉर्न बजाते हुए 15-20 की स्पीड में गुजरेंगी। लोको पायलट जरूरत पड़ने पर गाड़ी को रोक भी कर सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

WRS कॉलोनी मैदान में 110 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा।

WRS कॉलोनी मैदान में 110 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा।

रावण की सुरक्षा में यहां 24 सितंबर से 4 CAF जवानों की तैनाती की गई है।

रावण की सुरक्षा में यहां 24 सितंबर से 4 CAF जवानों की तैनाती की गई है।

रावण के साथ मेघनाथ, कुंभकर्ण के पुतले भी बनाए गए हैं।

रावण के साथ मेघनाथ, कुंभकर्ण के पुतले भी बनाए गए हैं।

रायपुर के WRS मैदान का दशहरा प्रदेश भर में फेमस है।

रायपुर के WRS मैदान का दशहरा प्रदेश भर में फेमस है।

सुरक्षा के मद्देनजर जवान तैनात किए गए हैं। रेलवे ट्रैक के पास भी जवान तैनात रहेंगे।

सुरक्षा के मद्देनजर जवान तैनात किए गए हैं। रेलवे ट्रैक के पास भी जवान तैनात रहेंगे।

110 फीट के दशानन

रायपुर के WRS का दशहरा प्रदेश भर में फेमस है। इस साल यहां 110 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रावण के साथ मेघनाथ, कुंभकर्ण के पुतले बनाए जाते हैं। इस दशहरा आयोजन में रावण का पुतला बनाने में करीब 1 महीना लगता है। कॉलोनी के आसपास रहने वाले युवकों की टीम इसे तैयार करती है।

इसी स्थान पर 4 सशस्त्र जवानों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है।

इसी स्थान पर 4 सशस्त्र जवानों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है।

30 मिनट तक होगी आतिशबाजी

WRS के मैदान में दशहरा आयोजन में आतिशबाजी बेहद खास होती है। रावण दहन के बाद यहां 30 मिनट तक आतिशबाजी होती है। पूरा आसमान पटाखों की रंगीनियों से सज उठता है। मैदान में भी अलग-अलग आकृतियों में सजाकर पटाखे जलाए जाते हैं।

अनार दानों की ऐसी लड़ी सजाई जाती है, जैसे लगता हो शोलों के झरने बरस रहे हो। इस बार बंगाल से आतिशबाजों की टीम बुलाई गई है। ये टीम इलेक्ट्रॉनिक ट्रिगर से मैदान में पटाखों को जलाएगी। लोगों को आतिशबाजी का मेगा शो देखने को मिलेगा।

ये तस्वीर पिछले साल की है। रावण दहन के बाद 30 मिनट होगी भव्य आतिशबाजी।

ये तस्वीर पिछले साल की है। रावण दहन के बाद 30 मिनट होगी भव्य आतिशबाजी।

55 सालों से हो रहा आयोजन

WRS मैदान के कार्यक्रम की जानकारी देते नेशनल क्लब के जी.स्वामी ने बताया कि 55 सालों से यहां भव्य दशहरा कार्यक्रम होता रहा है। इस बार 110 फीट के रावण का दहन होगा। सुरक्षा के लिहाज से यह सारे बंदोबस्त किए गए हैं। रेलवे ट्रैक करीब होने की वजह से उसे बैरिकेड किया गया है। ताकि दर्शक सुरक्षित रहें। साथ ही फायर सेफ्टी और पुलिस टीमें भी तैनात रहेगी।

रेलवे ट्रैक पर तैनात रहेंगे 200 जवान

WRS कॉलोनी मैदान रेलवे ट्रैक के पास है। ऐसे सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ट्रैक के किनारे 200 से ज्यादा RPF, GRP और जिला पुलिस बल तैनात रहेंगे। बता दें कि 8 साल पहले दशहरा कार्यक्रम के दौरान अमृतसर में हुए हादसे के बाद से यहां भी विशेष सतर्कता बरती जाती है।

normal text quote 16 1759327706

रायपुर रेलवे स्टेशन से रोजाना 112 यात्री ट्रेनें और करीब 100 मालगाड़ियां गुजरती हैं। शाम के बाद ट्रेनों की संख्या बढ़ जाती है। दशहरे के दिन भी RPF के जवान माइक से लगातार एनाउंस करते रहेंगे। ताकि कोई रेलवे ट्रैक के पास ना जाए।

गुरुवार दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक बिलासपुर और नागपुर से आने वाली ट्रेनें हॉर्न बजाते हुए 15-20 की स्पीड में गुजरेंगी, ताकि ट्रैक से गुजरने वाले लोग सतर्क हो जाएं। लोको पायलट जरूरत पड़ने पर गाड़ी को रोक भी कर सकता है। ट्रैक के किनारे होने के कारण यह रावण दहन स्थल काफी संवेदनशील है।

WRS मैदान रेलवे ट्रैक के किनारे होने के कारण रावण दहन स्थल काफी संवेदनशील है।

WRS मैदान रेलवे ट्रैक के किनारे होने के कारण रावण दहन स्थल काफी संवेदनशील है।

रायपुर का 200 साल पुराना दशहरा आयोजन

WRS कॉलोनी के अलावा रायपुर के रावण भाठा का दशहरा लगभग 200 साल पुराना है। यहां साल में एक बार विजयादशमी के मौके पर बालाजी की पालकी निकलती है। दूधाधारी मठ के महंत द्वारा यहां पर दशहरा उत्सव की शुरुआत की गई थी।

बालाजी की पालकी नगर भ्रमण करते हुए रावण भाठा मैदान पहुंचती है। रावण वध के बाद बालाजी की पालकी लोगों को आशीर्वाद देते हुए वापस मठ पहुंचती है। इस बार यहां 60 फीट का रावण का पुतला बनाया गया है। वहीं 50-50 फीट के कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाए गए हैं।

रायपुर के इन मैदानों में भी आयोजन

रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, सुंदर नगर ग्राउंड, सरजूबांधा तालाब, भनपुरी काला मैदान, छत्तीसगढ़ नगर, बोरियाखुर्द, बीरगांव जैसे प्रमुख मैदानों के अलावा कॉलोनियों में भी रावण दहन किया जाएगा।

पार्किंग और यातायात व्यवस्था

1. डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी

फाफाडीह तरफ से आने वाले → खमतराई ओवरब्रिज से प्रवेश → गली व केन्द्रीय विद्यालय के पास पार्किंग

खमतराई/उरकुरा तरफ से आने वाले → रेलवे क्रॉसिंग के पास पार्किंग

2. रावणभाठा मैदान

रिंग रोड-1, बस स्टैंड प्रवेश मार्ग के किनारे पार्किंग

नेहरू नगर से आने वाले → बस टर्मिनल सामने खाली मैदान

बसें → शाम से नीलकंठेश्वर मंदिर मार्ग, गेट नं. 2 से प्रवेश

3. बी.टी.आई. ग्राउंड

कचना-खम्हारडीह मार्ग किनारे पार्किंग

शंकर नगर मुख्य मार्ग पर पार्किंग प्रतिबंधित

4. चौबे कॉलोनी

जी.ई. रोड व अग्रसेन चौक से प्रवेश

मुख्य मार्ग छोड़कर गली/संपर्क मार्ग में पार्किंग

5. सप्रे शाला मैदान

बूढ़ातालाब पार्किंग स्थल

गांधी मैदान पार्किंग स्थल



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नवा रायपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी…VIDEO:टक्कर के बाद हवा में उछली, युवक गाड़ी छोड़कर भागे; अफसर जुटे जांच में

April 19, 2026

रायपुर के आरंग में अवैध खनन पर कार्रवाई:चिखली-कुरूद में 4 पोकलेन मशीनें जब्त, देर रात रेत खनन था जारी, नियमों के उल्लंघन की जांच

April 19, 2026

वाइट टाइगर सिंघम-राणा को दिया गया शॉवर,VIDEO:मैत्रीबाग में पानी और फव्वारों से ठंडक, हीटवेव से बचाने केज में लगाए गए कूलर, डाइट बदली

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067897
Views Today : 68
Views Last 7 days : 1000
Views Last 30 days : 4086
Total views : 88833
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.