साइबर ठगों ने मेडिकल व्यापारी से 73 लाख की ठगी की है। (प्रतीकात्मक इमेज)
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मेडिकल कारोबारी से 73 लाख की ऑनलाइन ठगी की गई है। व्यापारी को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए लोन की जरूरत थी। तभी मुंबई की कथित प्राइवेट फाइनेंस कंपनी ने प्रधानमंत्री समृद्धि योजना के तहत लोन दिलाने का झांसा दिया।
.
इस दौरान प्रोसेसिंग चार्ज के बहाने उससे 73 लाख रुपए जमा कराए। जब लोन नहीं मिला तो व्यापारी को ठगी का पता चला। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।
CSP निमितेश सिंह ने बताया कि उसलापुर स्थित नेचर सिटी निवासी राजेश पांडेय (50) मेडिकल व्यवसायी है। 12 फरवरी की दोपहर उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड के मुंबई ब्रांच का कर्मचारी जिग्नेश त्रिवेदी बताया।
उसने व्यापारी को भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री समृद्धि योजना के तहत उन्हें 70 लाख का लोन मिल सकता है, जिसमें उसे 30 फीसदी छूट भी मिलेगी।

ठगों ने प्रधानमंत्री समृद्धि योजना के तहत लोन दिलाने का झांसा दिया था। (प्रतीकात्मक इमेज)
कारोबार बढ़ाने की लालच में फंसा व्यापारी
व्यापारी को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए लोन की आवश्यकता थी। लिहाजा, उसने बातचीत आगे बढ़ाई। जिग्नेश ने लोन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए व्यापारी से जरूरी दस्तावेज मांगे। व्यापारी ने वॉट्सऐप के जरिए दस्तावेज भेजे। इसके बाद आरोपी ने बताया कि 70 लाख रुपए का लोन स्वीकृत हो सकता है और योजना के तहत 30 प्रतिशत छूट भी मिलेगी।
प्रोसेसिंग के नाम पर 20 खातों में जमा कराए 73 लाख
इसके बाद उसे प्रोसेसिंग का तरीका बताया गया। साथ ही प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर 14 फरवरी को 19 हजार 900 रुपए, फिर 16 फरवरी को लोन इंश्योरेंस के नाम पर 35 हजार 700 रुपए ऑनलाइन जमा कराए। इसके बाद अलग-अलग बहाने से व्यापारी से पैसों की मांग की जाती रही। वहीं, धीरे-धीरे कर किश्तों में व्यापारी ने अलग-अलग 20 अकाउंट में 73 लाख रुपए जमा करा दिए।
पैसे वापस मांगने पर एकमुश्त देने का दिया झांसा
व्यापारी ने जब इतनी बड़ी रकम जमा कर दिया। इसके बाद भी कारोबारी को लोन नहीं मिला। वहीं, ठग उससे अलग-अलग बहानों से पैसे की डिमांड करते रहे। परेशान होकर व्यापारी ने अपने रुपए लौटाने कहा, तब ठगों ने उसे पूरी राशि एकमुश्त लौटाने का लालच दिया। जिसके बाद व्यापारी को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। परेशान होकर उसने मामले की शिकायत सकरी थाने में की।

………………………………………………
साइबर ठगी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
रायपुर में महिला डिप्टी डायरेक्टर से 90 लाख की ठगी: फेसबुक में विज्ञापन देखकर किया रजिस्ट्रेशन, फ्रॉड बोली-6 महीने में कंपनी डबल कर देगी रकम

सांख्यिकी विभाग की डिप्टी डायरेक्टर से करीब 90 लाख रुपए की ठगी।
रायपुर में आर्थिक और सांख्यिकी विभाग की डिप्टी डायरेक्टर माया तिवारी से करीब 90 लाख रुपए की ठगी हो गई है। फेसबुक में विज्ञापन देखकर रजिस्ट्रेशन किया था। ठगी में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने कहा था कि अगर आप हमारी कंपनी में पैसा लगाएंगी तो 6 महीने में दोगुना मुनाफा मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर…
<
