प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गुरुवार को बिरनपुर मामले में प्रेस कांफ्रेंस की । बैज ने कहा कि इस मामले में सीबीआई ने चार्ज शीट घटना का विस्तृत विवरण दिया है, जिसकी विवेचना में स्पष्ट हुआ है कि यह घटना क्रम दो बच्चों के झगड़े से शुरू हो कर दो परि
.
बैज ने कहा कि सीबीआई ने अपनी जांच में यह भी पाया कि इस घटना में कोई राजनैतिक षड्यंत्र नहीं था, यह एक मामूली झगड़ा था, जिसने खूनी रूप ले लिया। दीपक ने कहा कि सीबीआई जांच के बिन्दु भाजपा सरकार ने तय किया था यदि जांच के बिन्दु में घटना के बाद के राजनैतिक षडयंत्र होता तो भाजपा बेनकाब हो जाती।

प्रेस कांफ्रेस लेते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज।
कांग्रेस सरकार पर लगाया झूठा आरोप
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिरनपुर मामले में समय भाजपा ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार और कांग्रेस पार्टी पर जो आरोप लगाया था वह झूठा था। यह आरोप भाजपा की चुनावी लाभ लेने के उद्देश्य से की गई राजनैतिक साजिश थी।
बैज ने कहा कि भाजपा ने बिरनपुर की घटना को सांप्रदायिक और जातीय रंग दे कर राजनैतिक लाभ लेने का षडयंत्र रचा था। तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अरुण साव घटना के बाद वहां जा कर पूरे घटना क्रम को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किए और उसमें वे सफल भी रहे। अरूण साव जब घटना स्थल गये थे, तब उनके सामने आगजनी की गयी थी, वे वहां पर भड़काऊ भाषण दिये थे।
एक समाज को कांग्रेस के खिलाफ भड़काने का प्रयास किया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस मामले को लेकर भाजपा ने एक समाज को कांग्रेस के खिलाफ भड़काने का प्रयास किया। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में भी पूरे प्रदेश में इस झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया।

प्रधानमंत्री मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह सभी ने अपनी चुनावी सभा में इस दुर्भाग्य जनक घटना को धार्मिक और जातीय झगड़े से जोड़ के प्रस्तुत किया। भाजपा ने मृतक भुवनेश्वर के पिता ईश्वर साहू को टिकिट दे कर सहानुभूति बटोरने की साजिश किया।
अंजोर यदु का जिक्र ही नही
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सीबीआई की जांच यह भी साफ हो गया कि उस समय कांग्रेस की सरकार ने जो कार्यवाही की, घटना के लिए जिम्मेदार मान कर जिन लोगों की गिरफ्तारियां की वह सही थी। भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का झूठा और मनगढ़ंत आरोप लगाया था तथा भाजपा नेताओं ने उस समय राजनैतिक लाभ लेने ध्रुवीकरण के लिए गलत बयानी किया था।
ईश्वर साहू भी अपने बयानों में अंजोर यदु पर आरोप लगाते थे, उसका भी नाम भी सीबीआई की चार्ज शीट में नहीं है। इससे साफ है कि बीरनपुर मामला भाजपा की सोची समझी साजिश थी।
पद से इस्तीफा दे डिप्टी सीएम
पीसीसी अध्यक्ष बैज ने कहा कि भाजपा के इस षड्यंत्र का कांग्रेस को राजनैतिक रूप से नुकसान हुआ। तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान उप मुख्यमंत्री अरुण साव में जरा भी नैतिकता हो तो अपने पद से त्याग पत्र दे कर छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगे। प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने गैर जिम्मेदाराना भाषण के लिये छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगे।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि चुनाव के समय, आचार संहिता के समय भाजपा वालो ने चुनाव को प्रभावित किया। भाजपा ने जातीवाद और सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया। भाजपा ने पूरे विधानसभा सीट में इसको मुद्दा बनाया और चुनाव में राजनीतिक लाभ लिया ।
<
