Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 31 lakh families will not get ration due to incomplete e-KYC | अधूरी ई-केवाईसी के कारण 31लाख परिवार को नहीं मिलेगा राशन: कांग्रेस बोली-भाजपा सरकार जानबूझकर योजना बना रही, बीजेपी ने कहा- इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए – Raipur News
Breaking News

31 lakh families will not get ration due to incomplete e-KYC | अधूरी ई-केवाईसी के कारण 31लाख परिवार को नहीं मिलेगा राशन: कांग्रेस बोली-भाजपा सरकार जानबूझकर योजना बना रही, बीजेपी ने कहा- इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए – Raipur News

By adminOctober 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 81 1760458685
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 81 1760458685

छत्तीसगढ़ में नवंबर से 31 लाख से अधिक परिवारों को सरकारी राशन नहीं मिलेगा। वजह है राशन कार्डधारकों की अधूरी ई-केवाईसी। राज्य में इस वक्त कुल 82 लाख राशन कार्ड हैं, जिनमें से 2 लाख 27 हजार 18 कार्ड की केवाईसी अब तक पूरी नहीं हो पाई है।

.

ऐसे में जब तक कार्डधारी अपनी केवाईसी पूरी नहीं करते, उन्हें राशन नहीं मिलेगा। हालांकि, अगर कोई परिवार नवंबर के बाद भी ई-केवाईसी पूरी कर लेता है, तो उसका राशन फिर से जारी कर दिया जाएगा। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जानबूझकर राशन रोकने की योजना बना रही है। यूपीए सरकार ने लोगों को भोजन का अधिकार दिया था, जबकि भाजपा की सरकारें सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं।

उन्होंने कहा कि आज भी कई आदिवासी क्षेत्रों में नमक और चना केवल कागजों पर बंट रहा है। पीडीएस का चावल खुले बाजार में बेचा जा रहा है और यह सब सरकार की निगरानी में हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राशन कार्ड बनाए जा रहे थे, तब मुख्यमंत्री अपनी तस्वीर लगवाना चाहते थे, लेकिन अब जब केवाईसी के नाम पर राशन रोका जा रहा है, तो जिम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं।

भाजपा ने किया पलटवार

वहीं, भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया है। बीजेपी नेता देवलाल ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पीडीएस की शुरुआत भाजपा सरकार ने की थी। डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में ही पहली बार आम जनता को राशन देने की व्यवस्था लागू हुई थी। भाजपा सिर्फ योजनाएं बनाती नहीं, उन्हें लागू करना भी जानती है। कांग्रेस को इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए।

2 लाख 27 हजार 18 राशन कार्ड को नहीं मिलेगा नवंबर में राशन

सरकार की ओर से खाद्य विभाग के अधिकारियों ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि राज्यभर में जिन कार्डधारकों की ई-केवाईसी अधूरी है, उनके राशन कार्ड पर नवंबर से राशन नहीं दिया जाएगा। लेकिन जैसे ही कोई लाभार्थी अपनी ई-केवाईसी पूरी करता है, राशन वितरण दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।

विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि जिन परिवारों की ई-केवाईसी नहीं हुई है, उनका भौतिक सत्यापन कराया जाए। इसके लिए पटवारी, पंचायत सचिव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

यदि किसी कार्ड में अपात्र सदस्य पाया जाता है, तो उसका नाम तुरंत हटाया जा रहा है। जिनका ई-केवाईसी अधूरा है, उन्हें नवंबर से राशन नहीं मिलेगा। लेकिन केवाईसी पूरी होते ही फिर से राशन मिलना शुरू हो जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Congress Leader Arrested For Rape Accusation Ahead Of Wedding

April 27, 2026

रायपुर में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड, राजनांदगांव में तापमान 45 डिग्री के पार, कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी

April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग और मतांतरण का खेल, गृह मंत्री ने दिए बड़ी कार्रवाई के संकेत, जांच के दायरे में 153 संस्थाएं

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068866
Views Today : 18
Views Last 7 days : 933
Views Last 30 days : 4047
Total views : 89849
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.