Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Food department alert before Diwali in Korba | कोरबा में दीपावली से पहले खाद्य विभाग अलर्ट: बिना लाइसेंस, मिस ब्रांडिंग पर चालान, कई दुकानों से सैंपल भी लिए गए – Korba News
Breaking News

Food department alert before Diwali in Korba | कोरबा में दीपावली से पहले खाद्य विभाग अलर्ट: बिना लाइसेंस, मिस ब्रांडिंग पर चालान, कई दुकानों से सैंपल भी लिए गए – Korba News

By adminOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b1e3df21 df96 435c b2f4 1835945944b3 1760449085424
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में दीपावली त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों से जांच के लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। इनमें पानी, टोस्ट, आटा, सोयाबीन तेल, मैंगो कैंडी, बिस्कुट, कुकीज़, पनीर, बूंदी और कलाकंद जैसे उत्पाद शामिल हैं।

.

इस दौरान कई दुकानों में गंदगी और अव्यवस्थाएं पाई गईं, जिसके लिए दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए गए। पिछले एक सप्ताह में जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर स्थित रंजय कैंटीन से पानी, जमनीपाली के संजय जनरल स्टोर से टोस्ट और आटा, शिवम जनरल स्टोर से सोयाबीन तेल के नमूने लिए गए।

इतवारी बाजार से शांति ट्रेडर्स से मैंगो कैंडी और टोस्ट, किशन ट्रेडर्स से बिस्कुट और कुकीज़ के सैंपल लिए गए। बंकिमोगरा स्थित बुलबुल सेल्स से पानी, राजू होटल से चिकन बिरयानी और वेज बिरयानी, उरगा स्थित सुनीता डेयरी से पनीर, तथा शुभम डेयरी से बूंदी और कलाकंद के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

3d0f344c 8ac7 40ed 87df 84990d08aa1b 1760449085422

FSSAI नियमों का पालन करने के निर्देश

विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों को त्योहारी सीजन के मद्देनजर FSSAI नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के दौरान कई होटलों में डस्टबिन नहीं पाए गए, जिसके लिए उन्हें डस्टबिन रखने और गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के निर्देश दिए गए।

विभाग ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी प्रतिष्ठान लाइसेंसधारी हों और उनकी रजिस्ट्रेशन कॉपी दुकान के सामने प्रदर्शित हो, ताकि ग्राहकों को इसकी जानकारी मिल सके। कई दुकानों में गंदगी मिलने पर साफ-सफाई के निर्देश भी दिए गए। कुछ दिनों पहले भी विभाग ने ऐसी ही कार्रवाई की थी।

b5bfaf0e d430 4ab1 96de dc9924aff430 1760449074028

इन पर की गई चालानी कार्रवाई

मुड़ापार स्थित गायत्री जनरल स्टोर पर बिना लाइसेंस दुकान चलाने के लिए 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था। टीपी नगर के श्रीराम दुकान पर मिस ब्रांडिंग के लिए 25 हजार रुपए, सीतामणी स्थित मनोहर एजेंसी के संचालक रितिक चावलानी पर 10 हजार रुपए, चारमीनार कंपनी की दुकान पर मिस ब्रांडिंग के लिए 15 हजार रुपए और पावर हाउस रोड स्थित हरियाणा जलबे मिठाई की गुणवत्ता को लेकर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी विकास भगत ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए यह कार्रवाई पहले से जारी है और आगे भी जारी रहेगी।

2362d204 4ac6 4dcd 9993 8c6d68c87e42 1760449074028



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Congress Leader Arrested For Rape Accusation Ahead Of Wedding

April 27, 2026

रायपुर में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड, राजनांदगांव में तापमान 45 डिग्री के पार, कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी

April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग और मतांतरण का खेल, गृह मंत्री ने दिए बड़ी कार्रवाई के संकेत, जांच के दायरे में 153 संस्थाएं

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068866
Views Today : 18
Views Last 7 days : 933
Views Last 30 days : 4047
Total views : 89849
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.