Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CM Sai said – it is mandatory to follow standards in every field | CM साय बोले- हर क्षेत्र में मानकों का पालन अनिवार्य: विश्व मानक दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, लोगों को दिलाई गुणवत्ता की शपथ ​​​​​​​ – Raipur News
Breaking News

CM Sai said – it is mandatory to follow standards in every field | CM साय बोले- हर क्षेत्र में मानकों का पालन अनिवार्य: विश्व मानक दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, लोगों को दिलाई गुणवत्ता की शपथ ​​​​​​​ – Raipur News

By adminOctober 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 82 1760459498
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित मानक महोत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में मानकों का पालन पारदर्शिता, गुणव

.

मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद लोगों को गुणवत्ता शपथ दिलाते हुए मानकीकृत उत्पादों को बढ़ावा देने और बीआईएस के प्रयासों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने मानकों की स्थापना में विशेष योगदान देने वाले मानक क्लबों, संस्थाओं और मेंटर्स का सम्मान किया।

बीआईएस हॉलमार्क उपभोक्ता भरोसे का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब सोने जैसी धातुओं की शुद्धता का पता लगाना कठिन था, लेकिन आज हर उपभोक्ता बीआईएस हॉलमार्क देखकर ही आभूषण खरीदता है। बीआईएस का हॉलमार्क अब उपभोक्ता भरोसे का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने बताया कि बीआईएस की ओर से बोतलबंद पानी, हेलमेट, खिलौने, गहनों से लेकर करीब 22 हजार वस्तुओं को मानक चिन्ह प्रदान किए जा चुके हैं।

whatsapp image 2025 10 14 at 81945 pm 1 1760459559

स्वदेशी उत्पादों की गुणवत्ता से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने में मानकों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों की गुणवत्ता और मानकीकरण के कारण आज देश के गांव और कस्बों में बने उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान बना रहे हैं।

“विकसित भारत का संकल्प उपभोक्ता अधिकारों की मजबूती से ही पूरा होगा”

मुख्यमंत्री साय ने मौजूद लोगों से मानक चिन्हों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि “विकसित भारत का संकल्प उपभोक्ता अधिकारों की मजबूती से ही पूरा होगा।” उन्होंने कहा कि गुणवत्ता ही आत्मनिर्भर भारत की वास्तविक पहचान है।

गुणवत्ता को क्वांटिटी से पहले रखें- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्ता सिर्फ उद्योग या उत्पादन तक सीमित नहीं, बल्कि यह जीवन के हर पहलू का संस्कार बनना चाहिए। मानक केवल नियम नहीं, राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, संस्थाओं और विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे “क्वालिटी को क्वांटिटी से पहले रखें” और छत्तीसगढ़ को मानकीकरण, नवाचार और पारदर्शिता में देश का अग्रणी राज्य बनाएं।

खाद्य मंत्री बघेल ने मानकीकरण को बताया संकल्प

कार्यक्रम में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि विश्व मानक दिवस का उद्देश्य उपभोक्ताओं और समाज में मानकीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। देश तेजी से विकास कर रहा है और गुणवत्ता सुधार अब केवल नीति नहीं, बल्कि एक संकल्प बन चुका है। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे इस कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान को समाज में आगे बढ़ाएं, ताकि उपभोक्ता संरक्षण और अधिक सशक्त हो सके।

उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा को समर्पित

भारतीय मानक ब्यूरो रायपुर शाखा कार्यालय के निदेशक एस. के. गुप्ता ने कहा कि बीआईएस का प्रत्येक मानक उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा को समर्पित है। उन्होंने बताया कि उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ब्यूरो इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में रेत भरे हाईवा ने ससुर-दामाद को कुचला:नेशनल हाईवे पर बिखरे शरीर के चिथड़े, चालक गाड़ी छोड़कर फरार

April 27, 2026

रायगढ़ में IPL मैच में सट्टा खेलाते 6 पकड़ाए:अलग-अलग मामलों में की गई कार्रवाई, 7 मोबाइल और 15 हजार कैश जब्त

April 27, 2026

मुंगेली नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:5 हजार का फरार इनामी स्थायी वारंटी तखतपुर से पकड़ा गया

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068950
Views Today : 105
Views Last 7 days : 1020
Views Last 30 days : 4134
Total views : 89936
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.