![]()
बोधघाट पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
छत्तीसगढ के बस्तर जिले में पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी नशीली टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
.
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि माड़िया चौक कुम्हारपारा में कुछ युवक खड़े हैं और नशीली टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक को बुलाए हैं। सूचना के आधार पर जवान मौके पर पहुंचे और 3 युवकों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में इन्होंने अपना नाम संतोष पटनायक, गिरजा शंकर सेठिया और भरत लाल यादव बताया। जिसके बाद पुलिस ने इन तीनों की तलाशी की। तलाशी लेने पर उनके पास से 1350 नग नशीली टैबलेट बरामद की गई।
फिलहाल, पुलिस ने तीनों को विधित गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले में बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
<
