बलरामपुर में सूर्य प्रकाश मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का समापन हो गया है। पुरुष वर्ग में चाचा एफसी और महिला वर्ग में शासकीय कन्या महाविद्यालय ने खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रह
.
पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला चाचा एफसी और पुटसुरा के बीच खेला गया। इसमें चाचा एफसी ने रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से जीत हासिल की। महिला वर्ग के फाइनल में शासकीय कन्या महाविद्यालय ने शासकीय नवीन महाविद्यालय को 1-0 से हराकर खिताब जीता। तीसरे स्थान के लिए चिल्मा ने पिपराही को 4-3 से हराया।
विजेता टीमों को आकर्षक नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गईं। पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 31,000, द्वितीय 21,000, तृतीय 7,000 और चतुर्थ 5,000 रुपए था। फेयर प्ले पुरस्कार 4,000 रुपए दिया गया। महिला वर्ग में प्रथम 11,000 और द्वितीय 7,000 रुपए के पुरस्कार दिए गए। साथ ही शीर्ष पांच टीमों को ड्रेस और फुटबॉल भी भेंट किए गए।

48 टीमों ने लिया भाग
टूर्नामेंट संयोजक भानु प्रकाश दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण के तहत प्रत्येक टीम ने 5 पौधे लगाकर उनकी तस्वीरें अपलोड कीं। खिलाड़ियों ने 403 रक्तदाताओं की ब्लड डायरेक्टरी भी तैयार की, जिसका विमोचन मुख्य अतिथि की ओर से किया गया और उसकी एक प्रति जिला चिकित्सालय को भेंट की गई।
अलग-अलग लीग मैच होंगे
मुख्य अतिथि राम विचार नेताम ने खिलाड़ियों की खेल भावना, अनुशासन और समाजसेवा की भावना की सराहना की। उन्होंने घोषणा की कि अगली प्रतियोगिता और अधिक भव्य रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें महिला और पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग लीग मैच होंगे।

<
