दुर्ग रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक के गले और पीठ पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस और एफएसएल टीम की जांच में जुटी है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।.मृतक युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके पास से किसी भी प्रकार का पहचान पत्र या मोबाइल नहीं मिला है, जिससे अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा…
Author: admin
कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मां मड़वारानी पहाड़ पर एक पिकअप पलट गई। इस हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें एक 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। यह घटना पहाड़ की चढ़ाई के दौरान हुई।.जानकारी के अनुसार, ग्राम गुमिया से मां मड़वारानी देवी के दर्शन के लिए जा रहे इस पिकअप में लगभग 30 से 35 श्रद्धालु सवार थे। पहाड़ की खड़ी चढ़ाई पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन में क्षमता से अधिक श्रद्धालु भरे हुए थे, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा।हादसे के बाद मौके…
कोरबा जिले के डेंगुरनाला पिकनिक स्पॉट में आज सुबह एक शव मिला है। पिकनिक मनाने आए लोगों ने नाले में लगभग तीन फीट गहरे पानी में शव देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामला रजगामार चौकी की है।.शव की पहचान सीएसईबी कॉलोनी के रहने वाले भोला मांझी (50 साल) के रूप में हुई है, जो ठेला चलाने का काम करते थे। बताया जा रहा है भोला एक दिन पहले शाम से लापता थे, परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर मृतक की बाइक और कपड़े भी मिले हैं।एक दिन पहले शाम…
कोरबा में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। SP सिद्धार्थ तिवारी ने शहीद जवानों के नामों का वाचन किया, जिसके बाद पुलिस जवानों ने स.कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, कोरबा नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत, जिला कलेक्टर अजीत बसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित शहीद जवानों के परिजनों ने अमर जवान स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों…
प्रदेश में 16000 से अधिक NHM कर्मचारियों की दीपावली अंधेरे में गुजर गई। ये सभी 18 अगस्त से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे थे। इस दौरान जल सत्याग्रह, जेल भरो आंदोलन यानी अपनी मांग पूरी करवाने के लिए अहिंसात्मक तौर पर सरकार के खिलाफ जिस.बदले में सरकार ने कई जिलों के NHM कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया, साथ ही वेतन भी रोक दिया। बातचीत का दौर चला और 33 दिन बाद सरकार के आश्वासन पर कर्मचारियों में हड़ताल खत्म कर दी। हड़ताल खत्म हुई तो सरकार ने यह कहा कि हड़ताल अवधि का वेतन और बर्खास्त…
जशपुर में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की आंतरिक सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित रक्षित केंद्र में हुआ।.एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग हमेशा शहीद परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने शहीदों के परिजनों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में जिले के कुल 56 शहीद परिवारों को आमंत्रित किया गया था। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे ने किया।191 पुलिसकर्मियों के नामों का स्मरण कर दी गई…
कोंडागांव जिले के नवगठित ग्राम पंचायत चांगेर के आश्रित ग्राम कोडेनार के ग्रामीण आज भी बिजली सुविधा से वंचित हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांति और विकास के दावों के बावजूद, यह गांव पिछले पचास सालों से ज्यादा समय से अंधेरे में डूबा हुआ है।.ग्रामीणों का कहना है कि पचास सालों से उनके घरों में बिजली नहीं पहुंची है। गांव के बुजुर्ग हर दिवाली पर बिजली आने की उम्मीद करते हैं, लेकिन हर साल उनकी यह उम्मीद अधूरी रह जाती है। अधिकारी केवल आश्वासन ही देते है।आश्वासन देकर लौटते है अधिकारीग्राम कोडेनार के रहने वाले मेसा, बुलमति सहित अन्य ग्रामीणों…
कोंडागांव जिले में दीपावली के अगले दिन परंपरागत गौरा-गौरी पूजा की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने देवी-देवताओं के साथ-साथ अपने पशुओं, विशेषकर गायों की भी विधिवत पूजा-अर्चना की। ग्रामीण अंचलों में सुबह से ही उत्सव का माहौल था।.महिलाओं ने स्नान के बाद गौरा-गौरी की मूर्तियां तैयार की और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। यह पर्व भगवान शंकर और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है।किसानों और पशुपालकों ने अपने गोठान व आंगन को सजाया। उन्होंने गायों को नहलाकर रंग-बिरंगी पुष्पमालाओं से सजाया और उनकी आरती उतारी। इस दौरान “जय गौ माता” के जयकारों से पूरा…
सड़क दुर्घटना में युवक के सिर और जबड़े में गंभीर चोट पहुंचने से उसकी मौत हो गईछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे बिजली खंभे से टकरा गई, तो दूसरे मामले में डंफर चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की के बाद संबंधित पुलिस आगे की जांच शुर.पहली घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। जहां बताया जा रहा है कि धौराभांठा का रहने वाला राजकुमार यादव 32 साल सोमवार की शाम को अपनी बाइक पर सवार होकर खुरूशलेंगा की ओर…
इस मामले में सिविल लाइन पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच में जुट गई है।रायपुर में तेज रफ्तार बस में स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी है। इस एक्सीडेंट में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। एक्सीडेंट के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सिविल लाइन.सिविल लाइन थाना प्रभारी दीपक पासवान से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार सुबह 6 बजे की है। मृतक प्रवीन मसीह (20) रायपुर का रहने वाला था। वह स्कूटी से घर की तरफ आ…