कोंडागांव जिले के आड़काछेपड़ा वार्ड में देवांगन समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें विवाह योग्य युवक-युवतियों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया, जिसमें उन्होंने परिवार, शिक्षा, कार्य और रुचियों की जानकारी साझा की।
.
इस कार्यक्रम में बस्तर, नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव जिलों से लगभग 500 से अधिक लोग मौजूद रहे। समाज के वरिष्ठजनों, अभिभावकों और अन्य सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाया।

30 युवाओं का पंजीयन
अतिथियों ने ऐसे आयोजनों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये सम्मेलन समाज को जोड़ने और युवाओं को जीवनसाथी चुनने का पारदर्शी मंच प्रदान करते हैं। सम्मेलन के दौरान 30 युवाओं का पंजीयन किया गया।
समाज के अध्यक्ष सुरेश देवांगन ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि आने वाली परमेश्वरी जयंती के अवसर पर समाज द्वारा एक सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा।

समाज के उत्थान में प्रेरणादायक कदम
इस सामूहिक विवाह का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना है। इस पहल की सभी उपस्थित जनों ने सराहना की और इसे समाज के उत्थान की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।
<
