Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Minor girl kidnapped and raped in Balrampur | बलरामपुर में नाबालिग का अपहरण कर रेप: पढ़ाई के दौरान दोस्ती हुई, शादी का झांसा देकर संबंध बनाए – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Minor girl kidnapped and raped in Balrampur | बलरामपुर में नाबालिग का अपहरण कर रेप: पढ़ाई के दौरान दोस्ती हुई, शादी का झांसा देकर संबंध बनाए – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminOctober 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
36c40669 eae0 44cd a19e 60349017d5f5 1761563648176
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



36c40669 eae0 44cd a19e 60349017d5f5 1761563648176

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में नाबालिग लड़की का अपहरण और रेप का मामला सामने आया है। जहां आरोपी लड़की को बहला फूसला कर घर से भगा ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग कक्षा 10वीं में पढ़ती है। पढ़ाई के दौरान आरोपी से उसकी दोस्ती हुई थी। वे दोनों अक्सर फोन पर बात किया करते थे। तभी आरोपी ने शादी का झांसा देकर रेप किया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भगाकर अपने साथ ले गया था आरोपी

पुलिस के अनुसार, लड़की के परिजनों ने शंकरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी परीक्षा के बाद ग्राम हरगवां के देवकुमार टोप्पो के घर रह रही थी।

परिवार के लोग उसे समझाकर घर वापस ले आए थे। हालांकि, 19 अक्टूबर 2025 को देवकुमार टोप्पो उसे फिर से भगाकर अपने घर ले गया। आसपास पता करने पर भी लड़की का कोई सुराग नहीं मिला था।

3 साल पहले हुई थी दोस्ती

परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 145/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 64(2)(M) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान अपहृत नाबालिग लड़की को ग्राम हरगवां स्थित देवकुमार टोप्पो के कब्जे से बरामद किया गया।

महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि उसकी पहचान देवकुमार टोप्पो से तीन साल पहले स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। वे दोनों मोबाइल फोन पर बात करते थे। करीब दो साल पहले गर्मी के समय देवकुमार ने उसे एक शादी में बुलाया था।

उसी रात देवकुमार ने शादी का झांसा देकर उसे किसी के घर ले जाकर पहली बार शारीरिक संबंध बनाए थे। पीड़िता ने यह भी बताया कि 19 अक्टूबर 2025 को देवकुमार उसे अपने घर ले गया और रात में उसके साथ फिर से शारीरिक संबंध बनाए।

पूछताछ के बाद, पुलिस ने आरोपी देवकुमार टोप्पो, पिता बीरबल टोप्पो (उम्र 20 साल) को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फुलबासन बाई अपहरण मामला,कांग्रेस ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा:सुशील आनंद बोले- भाजपा सरकार में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध

May 6, 2026

Balod Couple Suicide | Train Accident Girlfriend 10th Class

May 6, 2026

कोरबा में आंधी-तूफान के कारण 3 घरों पर गिरे पेड़:कुसमुंडा में बरगद-पीपल गिरे, परिवार सुरक्षित पर सामान क्षतिग्रस्त

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069683
Views Today : 36
Views Last 7 days : 590
Views Last 30 days : 3829
Total views : 90727
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.