क्या बात है? 85 साल के हो गए हो, लेकिन अभी तक दांत झड़े नहीं हैं। नहीं भाई दांत नकली हैं। जब हम साथ में काम कर रहे थे, तब भी और अभी भी तुम्हारे बार काले के काले हैं? नहीं चांदी जैसे चमकने लगे हैं, काला करने के लिए मेहंदी का सहारा लेना होता है। वहीं म.यह बातें सेक्टर-6 जैन मंदिर में साक्षरता मित्र मंच के कार्यक्रम में सुनने को मिली, जब 90 के दशक में असाक्षर लोगों को साक्षर करने के मुहिम में जुटे कार्यकर्ता आपस में मिले। 90 के दशक में जिले में चले साक्षरता अभियान में…
Author: admin
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने दुर्ग के अभिषेक यादव के अलावा जुनवानी खमरिया के हेमचंद्र के भी उपचार की पूरी जिम्मेदारी ली है। भाजपा से बिहार चुनाव में प्रवेशी प्रभारी के तौर पर दो विधानसभा की जिम्मेदारी संभाल रहे विधायक रिकेश से झुलसे बालक के पिता चर.विधायक सेन ने चरणदास को आश्वस्त किया कि हेमचंद्र जल्दी ठीक होगा और कुशल रूप से घर लौटेगा। हेमचंद्र के उपचार का पूरा खर्च विधायक स्वयं वहन करेंगे।बता दें कि 7 वर्षीय हेमचंद्र वैशाली नगर विधानसभा के वार्ड-1 खमरिया गांव में रहता है। उसके पिता चरणदास महार और मां रागिनी सब्जी विक्रेता हैं…
27 अक्टूबर को रिसाली स्थित बीएसएफ के सामरिक मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू हुआ। इसका समापन 2 नवंबर को होगा।.पहले दिन आईजी आनंद प्रताप सिंह के निर्देश पर डीआईजी गिरधारी लाल मीणा ने सीमांत मुख्यालय में उपस्थित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवानों को भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिए निर्बाध रुप से कार्य करने की शपथ दिलाई। डीआईजी मीणा ने कार्मिकों को बताया कि हम अपने संगठन के विकास ओर प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहते हुए, सामूहिक प्रयासों द्वारा संगठन को गौरवशाली बनाएंगे। उन्होंने जवानों को सिद्धांतों पर आधारित सेवा प्रदान कर अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण ईमानदारी तथा बिना पक्षपात…
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वाकांक्षी खरसिया–नया रायपुर–परमलकसा रेलवे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर दुर्ग जिले में किसानों और प्रशासन के बीच विवाद गहराता जा रहा है।.रविवार को ग्राम कोड़िया स्थित गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में प्रभावित किसानों ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि वे अपनी कृषि भूमि किसी भी कीमत पर रेलवे परियोजना के लिए नहीं देंगे। बैठक में सैकड़ों किसान उपस्थित थे, जिन्होंने इसे अपनी आजीविका और अस्तित्व से जुड़ा मामला बताया। किसानों का कहना है कि यह भूमि उनके पूर्वजों की दी हुई पुश्तैनी संपत्ति है, जो उनके जीवन और पहचान का आधार…
सेल-बीएसपी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का औपचारिक शुभारंभ सोमवार को एचआरडी सेंटर में किया गया। केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) द्वारा 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम पर किया जा रहा है.छात्रा नलिनी डड़सेना, कक्षा 10वीं, एसएसएस-10 तथा छात्र सीएच पवनकल्याण, कक्षा 12वीं, भिलाई विद्यालय, सेक्टर-2) ने इस वर्ष की थीम पर अपने विचार प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि निदेशक प्रभारी महापात्र ने विद्यार्थियों के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में नैतिक उत्कृष्टता एवं सत्यनिष्ठा का पालन अत्यावश्यक है। उन्होंने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह…
बीएसपी के अग्निशमन विभाग द्वारा 4 नवंबर को दोपहर 2 बजे से मानव संसाधन विकास केंद्र के सभागार में फायर सेफ्टी क्वेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आग से संबंधित खतरों एव.यह प्रतियोगिता कर्मचारियों के ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करेगी। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों में भागीदारी और प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रतियोगिता में बीएसपी के सभी गैर-कार्यपालक कर्मचारी (अग्निशमन सेवा एवं सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग को छोड़कर) भाग…
तेलीबांधा वीआईपी तिराहा में स्थापित 4 फीट ऊंची छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने वाले मानसिक रोगी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह घटनास्थल से करीब 200 मीटर आगे सोया हुआ मिला, जहां से उसे सोमवार की सुबह पकड़ लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश क.वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। करीब एक माह पहले उसका इलाज रांची में कराया गया था। वापसी के दौरान वह ट्रेन से भाग गया और रायपुर पहुंच गया। तब से वह वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर के पास रह रहा था। वहीं भोजन करता और सोता था। 23 अक्टूबर की सुबह…
हाई कोर्ट ने बेलतरा और सुकुलकारी क्षेत्र में गायों की लगातार हो रही मौतों के मामले में दिए गए शपथ पत्र को ‘असंतोषजनक और अपर्याप्त’ बताते हुए सख्त नाराजगी जाहिर की है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने पशुधन विकास विभाग के स.हाई कोर्ट ने बेलतरा और सुकुलकारी क्षेत्र में गायों की लगातार हो रही मौतों को लेकर खबरों पर संज्ञान लिया था। मामले में जनहित याचिका के तौर पर सुनवाई करते हुए पशुधन विकास विभाग के सचिव से शपथ पत्र मांगा गया था। सोमवार को सुनवाई के दौरान कहा कि मवेशियों की मौत…
जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य अब तकनीकी औपचारिकताओं के बोझ तले दबता जा रहा है। शिक्षकों का अधिकांश समय अब कक्षाओं के बजाय मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बीत रहा है। अध्यापन की मूल जिम्मेदारी निभाने के बजाय शिक्षक दिनभर शासन और शिक्षा व.शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में प्राथमिक से लेकर हायर सेकंडरी स्कूलों तक लगभग 36 ऐप्स और पोर्टल सक्रिय हैं। इन पर शिक्षकों, संस्था प्रमुखों और बीआरसीसी को प्रतिदिन, साप्ताहिक या मासिक आधार पर जानकारी दर्ज करनी होती है। नेटवर्क समस्या, बार-बार लॉगिन फेल होना, सर्वर डाउन रहना, पासवर्ड बदलने की झंझट…
कांग्रेस पार्टी अब मीडिया मोर्चे को नई ताकत देने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर ‘नेशनल टैलेंट हंट’ अभियान शुरू किया है। इसके जरिए पार्टी अब देश के हर राज्य में नई आवाज और नया तर्क उभारने वाले युवाओं को तलाश रही है। जो कांग्रेस क.सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैन, जोनल कोऑर्डिनेटर व सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, और संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला की संयुक्त बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। स्टेट कोऑर्डिनेटर अनुभा आचार्य ने बताया कि जल्द ही छत्तीसगढ़…