![]()
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने दुर्ग के अभिषेक यादव के अलावा जुनवानी खमरिया के हेमचंद्र के भी उपचार की पूरी जिम्मेदारी ली है। भाजपा से बिहार चुनाव में प्रवेशी प्रभारी के तौर पर दो विधानसभा की जिम्मेदारी संभाल रहे विधायक रिकेश से झुलसे बालक के पिता चर
.
विधायक सेन ने चरणदास को आश्वस्त किया कि हेमचंद्र जल्दी ठीक होगा और कुशल रूप से घर लौटेगा। हेमचंद्र के उपचार का पूरा खर्च विधायक स्वयं वहन करेंगे।
बता दें कि 7 वर्षीय हेमचंद्र वैशाली नगर विधानसभा के वार्ड-1 खमरिया गांव में रहता है। उसके पिता चरणदास महार और मां रागिनी सब्जी विक्रेता हैं और इसी आमदनी से परिवार का पालन पोषण होता है। गोवर्धन पूजा के दिन पटाखे जलाते समय हेमचंद्र का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। उसे सेक्टर 9 बर्न यूनिट में एडमिट किया गया है। हेमचंद्र स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का विद्यार्थी है। वहीं विधायक रिकेश ने सेक्टर-9 अस्पताल के बर्न यूनिट के चिकित्सकों से फोन पर चर्चा कर दीपक नगर दुर्ग निवासी बालक अभिषेक यादव के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली।
<
