आचार्य 108 विद्यासागर महाराज की शिष्या 105 दुर्लभमति माताजी का ससंघ मंगल प्रवेश सोमवार को त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर-6 में हुआ। इससे पहले वे पैदल विहार नेहरू नगर जैन मंदिर से सेक्टर-7 महाराणा प्रताप चौक पहुंचीं, जहां रंगोली सजाकर माताजी का पाद प्रक्षा.पारसनाथ दिगंबर जैन महासभा सेक्टर 6 के सदस्यों ने हाथों में जैन ध्वज लिए माताजी की वंदना की। उनकी अगुवानी में जैन महिला क्लब, नवकार महिला मंडल, त्रिवेणी बहू मंडल, प्रगति महिला मंडल की सदस्यों ने मंगल कलश धारण किया। जैन मंदिर में माताजी का पुन: पाद प्रक्षालन करते हुए उन्हें मंगल प्रवेश कराया। बच्चों व महिलाओं ने…
Author: admin
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक साइको किस्म के लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को जलाकर मार डाला। दोनों के बीच 5 महीने से अफेयर था। जब लड़की को पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड साइको किस्म का है तो उससे दूरी बनाने लगी। इसी बात से नाराज युवक ने लड़की को जला दिय.मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मानसिक रोगी है। उसने इंस्टाग्राम पर 19 फर्जी अकाउंट बना रखे थे, जिन पर महिलाओं के कपड़े पहनकर तस्वीरें पोस्ट करता था। वह इंटरनेट पर अक्सर मर्डर-2 मूवी भी देखा करता था। फिलहाल…
अवैध संबंध के शक में हत्या की वारदात को दिया अंजाम।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मां के साथ अवैध संबंध के शक में बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अधेड़ पर पहले रॉड से हमला किया, जिसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। फिर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। दो साल पहले हुए इस ब्लां.दोमुहानी गांव के लोगों ने साल 2023 में रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा। पहले उन्हें लगा कि युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या की होगी। या फिर ट्रेन की चपेट में आने से यह…
पंचशील पंजाबी एसोसिएशन, भिलाई द्वारा दिवाली मिलन समारोह, पंजाबी पैलेस के प्रांगण में मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष कैलाश मल्होत्रा ने सभा के सदस्यों का परिवार सहित स्वागत अभिनंदन किया। मुख्य संजोयक अजय भसीन ने सभा को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए बता.खासतौर पर युवा पीढ़ी को जागरूक और सामाजिक परंपराओं से परिचित करवाना चाहिए। उन्होंने सभी को ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने और देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दिलाया। मल्होत्रा ने सभा से जुड़े सात नए परिवारों का परिचय करवाया। सामान्य सचिव जितेंद्र उप्पल, कोषाध्यक्ष श्रीराम ओबराय सहित अन्य उपस्थित थे।
सूर्योपासना के महापर्व छठ के चौथे दिन उदयगामी सूर्य को अर्ध्य देकर छठ व्रतियों ने अपने उपवास का पारण किया। सोमवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने के बाद कई व्रतियों ने छठ घाटों में ही रात गुजारी और सूर्योदय का इंतजार किया। सुबह सूर्य को अर्ध्य द.अंबिकापुर के शंकरघाट, खर्रा घाट घुनघुट्टा, मेंड्रा घुनघुट्टा नदी छठ घाट, शिवसागर तालाब सहित 14 छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने सोमवार शाम अस्ताचल गामी सूर्य को अर्ध्य दिया। अर्ध्य के बाद कई श्रद्धालुओं के परिवार घर लौट आए थे जो तड़के चार बजे घाटों में पहुंच गए और सूर्योदय का इंतजार किया। कई…
भिलाई5 घंटे पहलेकॉपी लिंक|छत्तीसगढ़ इस्पात सुपरवाइजर एवं श्रमिक संगठन भिलाई की बैठक सोमवार को सेक्टर 1 अंबेडकर पार्क भिलाई में हुई। संस्था के अध्यक्ष वीनस साइमन ने कहा कि हर स्थिति में हमें एक रहकर सुपरवाइजर और श्रमिकों की हक की लड़ाई लड़ना है। महासचिव वी वायकुंठ राव ने चर्चन
रिसाली वार्ड 34 नेवई में निवासरत अश्विनी मांडले का परिवार रहता है, जिन्हें चार माह पहले पता चला कि उसे दूसरे स्टेज का कैंसर है। वह मजदूरी करता है। बड़ी मुश्किल से परिवार का पालन पोषण कर पाता है। कैंसर जैसे गंभीर बीमारी के इलाज की समस्या सामने आई तो इ.शिष्यों ने पीड़ित परिवार को एक माह का राशन दिया, जिसमें चावल, आटा, शक्कर, मसाले, अलग अलग प्रकार की दालें, आचार जैसे जरूरत का सामान शामिल हैं। साथ ही गैस सिलेंडर भरवाकर दिया गया। बच्चों के लिए स्कूल जूता, कॉपी, पेन, स्कूल बैग दिए। साथ ही कैंसर का इलाज कराने…
जशपुर जिले के कुनकुरी छठ घाट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। 28 अक्टूबर को छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुनकुरी छठ घाट के सौंदर्यीकरण की घोषणा की, जिस पर लगभग 5 करोड़ 17 लाख रुपए की.छठ पर्व के बाद सीएम साय कुनकुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने महाप्रभु श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलराम के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्री जगन्नाथ सेवा समिति, कुनकुरी द्वारा आयोजित तुलसी अर्चन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने 51 हजार तुलसी दल अर्पित किए…
गरियाबंद जिले में पारागांव डीह में नया धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर 15 गांवों के सैकड़ों किसानों ने नेशनल हाईवे 130C जाम कर दिया। यह प्रदर्शन धवलपुर से पहले शिकासेर जीरो चैन के पास सुबह से जारी है, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया ह.ग्राम पंचायत घटौद, बेगरपाला और जंगल धवलपुर के अधीन आने वाले 15 से अधिक गांवों के महिला-पुरुष किसान इस प्रदर्शन में शामिल हैं। हाईवे को जाम कर दिया गया है। सूचना मिलने पर एसडीएम तुलसी दास मरकाम और थाना प्रभारी शिव शंकर हुर्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।पिछले…
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में तीन दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा संपन्न हो गया। व्रतियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा का समापन किया। इस दौरान छठ घाटों पर विशेष तैयारियां की गई थीं।.सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की थी। चिरमिरी में बजरंग सेना ने खड़गवां से लेकर बड़ा बाजार, गोदरी पारा, हल्दीबाड़ी डोमनहील, कोरिया कॉलरी और पोड़ी घाट सहित सात छठ घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं और आमजनों को निःशुल्क चाय वितरित की।मंत्री जायसवाल ने किया सभी घाटों का दौराबता दें कि बजरंग सेना पिछले 10 सालों से यह आयोजन कर रही…