![]()
27 अक्टूबर को रिसाली स्थित बीएसएफ के सामरिक मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू हुआ। इसका समापन 2 नवंबर को होगा।
.
पहले दिन आईजी आनंद प्रताप सिंह के निर्देश पर डीआईजी गिरधारी लाल मीणा ने सीमांत मुख्यालय में उपस्थित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवानों को भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिए निर्बाध रुप से कार्य करने की शपथ दिलाई। डीआईजी मीणा ने कार्मिकों को बताया कि हम अपने संगठन के विकास ओर प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहते हुए, सामूहिक प्रयासों द्वारा संगठन को गौरवशाली बनाएंगे। उन्होंने जवानों को सिद्धांतों पर आधारित सेवा प्रदान कर अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण ईमानदारी तथा बिना पक्षपात के करने के लिए प्रेरित किया। शपथ समारोह में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी सहित 150 से अधिक जवानों ने शपथ ली। अन्त में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं सत्यनिष्ठा के संकल्प के साथ किया गया।
<
