पूर्व विधायक वृहस्पति सिंह ने कहा कि प्रदेश में निपटो-निपटाओ के चक्कर में कांग्रेस की सरकार चली गई। दो बार रामानुजगंज के विधायक रहे बृहस्पति सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ बनने के बाद मैने अनुभव किया कि कांग्रेस कभी भी बीजेपी से नहीं हारती, कांग्रेस के लोगो
.
बृहस्पति सिंह वर्तमान में कांग्रेस से निष्कासित हैं। वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बृहस्पति सिंह की टिकट काट दी थी। बृहस्पति सिंह ने प्रदेश में कांग्रेस की हार के लिए उन्होंने कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा एवं पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को जिम्मेदार बताया था। इस बयान के बाद बृहस्पति सिंह को कांग्रेस ने 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है।
राहुल गांधी के सामने रखा था पक्ष बृहस्पति सिंह ने कहा कि 15 सालों तक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रही। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के आदिवासी विधायकों को राहुल गांधी ने व्यक्तिगत चर्चा के लिए बुलाया था। प्रदेश में रमन सिंह की सरकार थी। उन्होंने पूछा कि ऐसा क्या है कि हम 15 सालों से छत्तीसगढ़ में चुनाव हार रहे हैं। हमने कहा कि आप अपने नेताओं को ठीक कर दीजिए।
राहुल गांधी के समक्ष कहा था कि छत्तीसगढ़ के जो वरिष्ठ नेता हैं, उनको ठीक कर दीजिए। निपटो-निपटाओ की राजनीति खत्म कर दीजिए, सरकार आ जाएगी। जनता चाहती है कि सरकार बनें। एक मुख्यमंत्री की कुर्सी है और सभी वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, जो संभव नहीं है। इसके कारण एक-दूसरे के समर्थकों को हराना चाहते हैं।

सिंहदेव बोले-अपने अनुभव के आधार पर दिया बयान
22 विधायकों की टिकट काटने के कारण हारी कांग्रेस पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में 22 विधायकों की टिकट काटी गई थी। तत्कालीन वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के समक्ष कहा था कि 90 सीटों में 71 कांग्रेसी विधायक हैं। 22 विधायकों की टिकट काटने के कारण सरकार नहीं बनेगी।
TS बोले-अपने अनुभव पर दिया बयान, माफी नहीं मांगी
पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने कहा कि बृहस्पति सिंह ने अपने अनुभव के आधार पर बयान दिया है। कम से कम मुझे अच्छा नेता तो कहा।
सिंहदेव ने कहा कि बृहस्पति सिंह ने बयान दिया था कि मैं उनकी हत्या करना चाहता हूं, यह कदापि स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने विधानसभा में भी माफी नहीं मांगी। सिंहदेव ने कहा कि जिस परिवार के सदस्य सचिन सिंहदेव की उनके कारण मौत हुई है, वह स्वीकार कर ले तो बृहस्पति सिंह की कांग्रेस में वापसी पर मुझे कोई आपत्ति नहीं है।
संबंधित खबर…
बृहस्पत सिंह बोले- सैलजा को तुरंत हटाएं राहुल गांधी:सिंहदेव को हीरो की तरह प्रमोट करती रहीं, इसलिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ऐसी दशा हुई
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने राहुल गांधी से कुमारी सैलजा को तत्काल हटाने की मांग की है। उनके मुताबिक सैलजा केवल डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को हीरो की तरह प्रमोट करने का काम करती रहीं। सैलजा ने कोई डैमेज कंट्रोल नहीं किया। उन्होंने कभी जानने की कोशिश नहीं की, कि क्या चल रहा है? इसलिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ऐसी दशा हुई। उन्होंने ये बातें शुक्रवार को रायपुर में कही है।
बृहस्पत सिंह के मुताबिक संगठन का काम पूरी तरह से जीरो हो गया था। राज्य की प्रभारी मैडम जब वो आईं। अंबिकापुर दौर पर जब गई थीं तो वहां डिप्टी सीएम गाड़ी चला रहे थे और वे केवल फोटोशूट करवा रहीं थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर…
<
