Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Contractor gave bounced check to laborer | मजदूर को ठेकेदार ने दिया बाउंस चेक: कोरबा में मेहनताना मांगने पर मिली धमकी, पीड़ित दंपती ने थाने में दर्ज कराई शिकायत – Korba News
Breaking News

Contractor gave bounced check to laborer | मजदूर को ठेकेदार ने दिया बाउंस चेक: कोरबा में मेहनताना मांगने पर मिली धमकी, पीड़ित दंपती ने थाने में दर्ज कराई शिकायत – Korba News

By adminNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b21a547b a181 483d a65a 8b42485f185b 1762332357091
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में काम करने वाले एक निशक्त मजदूर (शारीरिक रूप से कमजोर) नरेश कुमार रोहिदास को ठेकेदार ने मेहनताना के तौर पर 15 हजार रुपए का बाउंस चेक दिया है। नरेश और उनकी पत्नी को यह चेक दीपावली से पहले मिला था।

.

चेक बाउंस होने के बाद उन्हें मजदूरी के बजाय धमकी मिलने का आरोप है। पीड़ित दंपत्ति ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, सीजीएमएससी ने लगभग 324 करोड़ रुपए की लागत वाले इस भवन का ठेका कोलकाता की सरकारी संस्था ब्रीज एंड रूफ को दिया है।

ब्रीज एंड रूफ ने निर्माण कार्य की जिम्मेदारी रांची की दीपांशु बिल्डर नामक कंपनी को सौंपी है। इस मुख्य ठेका कंपनी के तहत कई छोटे-बड़े ठेकेदार अलग-अलग क्षेत्रों से मजदूरों को काम पर लगा रहे हैं। इन्हीं मजदूरों में जांजगीर-चांपा जिले के पचौरी सारागांव निवासी नरेश कुमार रोहिदास भी शामिल हैं।

e67fd691 135f 481b 9992 05955b0249c5 1762332357089

मजदूर नरेश ने ठेकेदार पर मजदूरी न देने की शिकायत की

नरेश एक पैर से निशक्त हैं और पिछले छह महीने से अपनी पत्नी के साथ ठेकेदार के पास काम कर रहे थे। मंगलवार दोपहर को वे अपनी शिकायत लेकर सिविल लाइन थाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व नजदीक आने पर उन्होंने ठेकेदार से अपनी मजदूरी मांगी थी।

ठेकेदार ने दिए चेक हुए बाउंस

ठेकेदार ने घर जाते समय नरेश को छह हजार रुपए कैश दिए और 7,500 रुपए के दो चेक भी थमाए। जब वह बैंक पहुंचे तो खाते में पर्याप्त रकम नहीं थी, जिससे चेक बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने की जानकारी मिलने पर दंपत्ति ने ठेकेदार से संपर्क किया और उन्हें इसकी सूचना दी।

पुलिस ने मामले को संबंधित चौकी को सौंपा

इस पूरे मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि घटना स्थल रजगामार चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। मामले की सूचना संबंधित चौकी को दी जाएगी। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भंवरमरा ऑक्सीजोन में अवैध रेत भंडारण पकड़ाया:कलेक्टर के निर्देश पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर मशीन जब्त

May 13, 2026

शराब के लिए पैसे न देने पर हमला, आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में भागने के प्रयास में घायल, पुराने मामलों में भी कार्रवाई

May 13, 2026

सूने मकान को निशाना बनाकर 2 लाख की चोरी:दुर्ग में पुलिस ने 6 दिन में दो आरोपियों को पकड़ा; सोने-चांदी के गहने बरामद

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070303
Views Today : 233
Views Last 7 days : 844
Views Last 30 days : 3563
Total views : 91535
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.